एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2020: पितृ पक्ष शुरू, पितरों के तर्पण के क्या हैं नियम और मंत्र? जानें विस्तार से

पितृपक्ष शुरू हो गया है. इस दौरान किन्हें –किन्हें पिंडदान और तर्पण किया जाना चाहिए, आयए जानें इनके मन्त्रों के बारे में.

Pitru Paksha 2020: साल 2020 का पितृ पक्ष शुरू हो चुका है. इस बार पितृ पक्ष 01 सितम्बर 2020 से 17 सितंबर 2020 तक है. हिन्दू शास्त्रों में पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने महत्वपूर्ण विधान बताया गया है. जिस तरह से नवरात्र को देवी पक्ष कहा जाता है उसी तरह आश्विन कृष्ण पक्ष से लेकर अमवस्या तक के समय को पितृ पक्ष कहा जाता है.

ऐसी मान्यता है कि परलोक को गए हमारे पूर्वजों को इसी पितृ पक्ष के दौरान पृथ्वी पर अपने परिवार के लोगों से मिलने का अवसर मिलता है. हमारे पूर्वज पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध और तर्पण के द्वारा जो पिंडदान, अन्न और जल दिया जाता है उसे ग्रहण कर अपने परिवार के लोगों का कल्याण करते हैं. लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पितृ पक्ष में किए जाने वाले श्राद्ध और तर्पण के भी कुछ नियम हैं जिनके द्वारा हमें यह श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में-

पितरों को जल देने की विधि को तर्पण कहते हैं. शास्त्रों में तर्पण के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं. जैसे-

पिता के तर्पण के लिए- सबसे पहले अपने हाथ में दूध, तिल और जौ मिला हुआ जल लेकर, अपने गोत्र का नाम लेते हुए “गोत्रे अस्मतपिता (पिता का नाम)  शर्मा वसुरूपत तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः” मंत्र बोल कर तीन बार पिता को जलांजलि देना चाहिए. जल देते समय यह ध्यान रखना चाहिए की वसु रूप में मेरे पिता जल ग्रहण कर तृप्त हों.

पितामह के तर्पण के लिएसबसे पहले अपने हाथ में दूध, तिल और जौ मिला हुआ जल लेकर, अपने गोत्र का नाम लेते हुए “गोत्रे अस्मत्पितामह   (पितामाह का नाम) शर्मा वसुरूपत तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः” मंत्र बोल कर तीन बार पितामाह को जलांजलि देना चाहिए. जल देते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि  वसु रूप में मेरे पितामह जल ग्रहण कर तृप्त हों.

माता के तर्पण के लिए- सबसे पहले अपने हाथ में दूध, तिल और जौ मिला हुआ जल लेकर, अपने गोत्र का नाम लेते हुए “गोत्रे अस्मन्माता (माता का नाम) देवी वसुरूपास्त तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः” मंत्र बोल कर 16 बार पूरब दिशा में, 07 बार उत्तर दिशा में और 14 बार दक्षिण दिशा में जलांजलि देना चाहिए.

दादी के तर्पण के लिए- सबसे पहले अपने हाथ में दूध, तिल और जौ मिला हुआ जल लेकर, अपने गोत्र का नाम लेते हुए “गोत्रे पितामा (दादी का नाम) देवी वसुरूपास्त तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः” मंत्र बोल कर जीतनी बार माता को जल दिया गया है उतनी बार दादी को भी जल देना चाहिए.

तर्पण के समय मन में श्रद्धा का भाव रखना चाहिए. क्योंकि श्रद्धा से दिया गया अन्न जल ही पितर ग्रहण करते हैं.

 नोट: इस आलेख की सभी जानकारियां जनश्रुतियों, लौकिक मान्यताओं एवं धार्मिक विश्वास और आस्था पर आधरित है, जो केवल पाठकों की सामान्य रुचि और आस्था को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget