एक्सप्लोरर

Pisces Money Horoscope 2025: मीन राशि को 2025 में आमदनी के दृष्टि से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Pisces Yearly Money horoscope 2025: मीन राशि के लिए 2025 आर्थिक रूप से कितना शुभ होगा, फाइनेंस, निवेश में किस्मत किस ओर ले जाएगी. धन के मामले में मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल कैसे रहेगा जानें.

Pisces Yearly Financial horoscope 2025: आर्थिक मामलों के लिए भी यह साल मिला-जुला रह सकता है. धन भाव के स्वामी मंगल, साल के कुछ महीनो में ही आर्थिक मामले में आपका पूरा सपोर्ट कर सकेंगे. वहीं साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक लाभ भाव के स्वामी द्वादश भाव में रहेंगे जो आर्थिक मामले के लिए अच्छी स्थिति नहीं है, हालांकि मार्च के बाद से लाभ भाव के स्वामी पहले भाव में जाएंगे जो तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति कही जाएगी.

लाभ भाव के स्वामी का पहले भाव में जाना लाभ और आपसे एक अच्छा कनेक्शन माना जाएगा अर्थात आमदनी के स्रोतों में इजाफा हो सकता है या इंक्रीमेंट इत्यादि देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप आर्थिक मामले में कुछ मजबूती का अनुभव करेंगे लेकिन शनि के गोचर को पहले भाव में अच्छा नहीं माना जाता. यानी कि बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे फिर भी तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकते हैं.

धन के कारक ग्रह बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक नवम दृष्टि से लाभ भाव को देखेंगे. हालांकि लाभ भाव में मकर राशि रहेगी और मकर राशि के साथ बृहस्पति का संबंध अच्छा नहीं होता है, फिर भी बृहस्पति की दृष्टि तो बृहस्पति की दृष्टि है; वह फायदा जरूर करवाएगी.

इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह साल आमदनी के दृष्टिकोण से आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है. वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी है. कारोबार में आपको फायदा मिलेगा. आप अपने कारोबार का सही दिशा में विस्तार कर पाएंगे. आप जो भी धन कमाएंगे उसे सही जगह निवेश भी करेंगे और यह निवेश आपको फायदा भी पहुंचाएगा.

आपको जमीन के क्रय-विक्रय से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो यह वर्ष बहुत ही शुभ है. आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के योग है. यदि आप किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा.

आपके कार्यस्थल पर बड़ी तेजी से बदलाव आएंगे जो आगे चलकर आपको फ़ायदा पहुचाएंगे. आपकी इनकम में वृद्धि होगी.आप किसी भी तरह के निवेश में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आपके आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी आप अपनी सेविंग्स पर खर्च करेंगे जिनसे आपको लाभ होगा.

Kumbh Rashi 2025: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025, क्या मां दुर्गा रहेगी मेहरबान?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Pradosh Vrat 2026 Paran: बुध प्रदोष व्रत पारण 15 या 16 अप्रैल कब करें, 99% लोग नहीं जानते सही नियम
Budh Pradosh Vrat 2026 Paran: बुध प्रदोष व्रत पारण 15 या 16 अप्रैल कब करें, 99% लोग नहीं जानते सही नियम
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल ? नोट करें तारीख, हनुमान जी की पूजा का खास महत्व
ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल ? नोट करें तारीख, हनुमान जी की पूजा का खास महत्व
Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या क्यों मनाते हैं, अप्रैल में ये कब, इस दिन सत्तु का धार्मिक महत्व
सतुवाई अमावस्या क्यों मनाते हैं, अप्रैल में ये कब, इस दिन सत्तु का धार्मिक महत्व
बांग्लादेश की मंडी जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा, जहां पिता बनता है बेटी का पति!
बांग्लादेश की मंडी जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा, जहां पिता बनता है बेटी का पति!

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget