एक्सप्लोरर

Parivartini Ekadashi Mantra/Aarti: परिवर्तिनी एकादशी के दिन श्रद्धा के साथ करें इन मंत्रों का जाप और आरती, पापों से मिलेगी मुक्ति

परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ मंत्र का जाप भी जरूर करना चाहिए. आइए जानें शास्त्रों में ऐसे कौन से मंत्र हैं जिनका जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं.

Parivartini Ekadashi Aarti/Mantra: हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. चतुर्मास में पड़ने वाली एकादशी का और भी ज्यादा महत्व है. कहते हैं कि चतुर्मास में भगवान विष्णु (lord vishnu) शयन करते हैं और देवउठनी एकादशी (dev uthani ekadashi) के दिन देव उठते हैं और भक्तों पर खूब कृपा बरसाते हैं. इस बार परिवर्तिनी एकादशी 17 सितंबर (parivartini ekadashi 17th september) सोमवार के दिन मनाई जाएगी. इसे जलझूलनी एकादशी (jaljhulani ekadashi) या पद्मा एकादशी (padma ekadashi) के नाम से भी जाना जाता है. पद्म पुराण के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण (lord shri krishna) ने कहा है कि चतुर्मास के दौरान भगवान विष्णु वामन रूप (lord vishnu vaman roop) में पाताल में निवास करते हैं. इसलिए इस एकादशी को भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करनी चाहिए. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करती हैं. इस दिन की गई पूजा-अर्चना और व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कहते हैं इस तिथि को यज्ञ करने से वाजपेय यज्ञ का फल प्राप्त होता है. 

इस दिन सच्चे दिल से लिया गया भगवान का नाम भी काफी होता है. पूजा-अर्चना के साथ-साथ इस दिन मंत्र का जाप भी जरूर करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्री हरि के मंत्र का जाप (bhagwan hari mantra chanting) भी जरूर करना चाहिए. लेकिन कई भक्तों को ये नहीं पता होता कि इस दिन किन मंत्रों का जाप किया जाता है. शास्त्रों में ऐसे कौन से मंत्र हैं जिनका जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. तो चलिए इन मंत्रों के बारे में हम आपको बताते हैं.

भगवान विष्णु परिवर्तिनी एकादशी मंत्र (bhagwan vishnu parivartini ekadashi mantra)

ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

शांताकारं भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मीकान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।।


हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा।

ओम नमो नारायणा।

भगवान विष्णु आरती (bhagwan vishnu aarti)

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।

सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।

तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥

पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥  

Parivartini Ekadashi 2021: भगवान वामन को देख राजा बलि की पुत्री के मन में आए थे ये विचार, अगले जन्म में बनीं थी पूतना राक्षसी

Parivartini Ekadashi 2021: परिवर्तिनी एकादशी के दिन अनजाने में व्रत टूटने पर लगता है पाप, जानें क्या है इससे बचने के उपाय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget