एक्सप्लोरर

जीवन के पापों से मुक्ति का रास्ता है पापमोचनी एकादशी, व्रत रखने से 1000 गौदान के समतुल्य फल की प्राप्ति, जानें कथा

सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. एकादशी का व्रत अन्य व्रत के मुकाबले कठिन व्रतों में से एक है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है.

सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. एकादशी का व्रत अन्य व्रत के मुकाबले कठिन व्रतों में से एक है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. जैसा कि एकादशी के नाम से ही पता चल रहा है पापमोदनी एकादशी पापों से मुक्त करने वाली एकादशी होती है. 

एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति समस्त पापों से यहां तक कि ब्रह्महत्या जैसे महापाप से भी मुक्ति मिलती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने द्वापरयुग में स्वयं इसका महत्व अर्जन को बताया है. इस बार पापमोचनी एकादशी 28 मार्च को पड़ रही है. इस दिन व्रत रखने और कथा का श्रवण करने से 1000 गौदान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी व्रत कथा. 

पापमोचनी एकादशी व्रत कथा

धार्मिक कथा के अनुसार च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी वन में तपस्या कर रहे थे. मेधावी की तपस्या से इंद्र का सिंहासन हिल गया. इससे घबराकर इन्द्र ने मंजुघोषा नामक अप्सरा को ऋषि की तपस्या भंग करने के लिए भेजा. अप्सरा की खूबसूरती देखकर ऋषि की तपस्या भंग हो गई. और ऋषि उसी अप्सरा के साथ रहने लगे. 

कुछ समय साथ रहने के बाद मंजुघोषा अप्सरा ने ऋषि से स्वर्ग की वापसी की आज्ञा मांग ली. ऋषि को उस समय ये अहसास हुआ कि उनकी तपस्या भंग हो चुकी है. पता लगते ही ऋषि को क्रोध आ गया और उन्होंने अप्सरा को श्राप दिया और कहा कि तूने मेरी तपस्या भंग की है, अब तू पिशाचिनी बन. 

ऋषि के श्राप से दुखी अप्सरा मे बताया कि ये सब इंद्र के कहने पर किया है. और वे बार-बार ऋषि से श्राप से मुक्ति करने की विनती करने लगी. अप्सरा के इतनी विनती करने पर ऋषि ने पापमोचनी एकादशी के व्रत के बारे में बताया. अप्सरा ने ये व्रत पूरी श्रद्धा के साथ किया और वो श्राप से मुक्त हो गई. पापमोचनी एकादशी के व्रत को लेकर मान्यता है कि इससे न सिर्फ व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है. बल्कि मृत्यु के पश्चात भगवद्धाम को जाता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बेहद चमत्कारी है इस धातु का कड़ा पहनना, पहनते ही मां लक्ष्मी बना देती हैं करोड़पति

तुलसी के आसपास ये चीजें रखने से सूख सकता है पौधा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए रखें इनका ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget