एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2021: निर्जला एकादशी व्रत का संकल्प और पारण का जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगा दशहरा (ganga dussehra 2021) के बाद निर्जला एकादशी (Nirjala ekadashi 2021) का व्रत आने वाला है.पंचांग (Panchang) के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहते हैं.निर्जला एकादशी के साथ इसे भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi 2021) भी कहते हैं.

Nirjala Ekadashi 2021 Date: पंचांग के अनुसार 21 जून 2021, सोमवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है. ज्येष्ठ मास का यह प्रमुख व्रत है. इस व्रत को रखने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

निर्जला एकादशी का व्रत सभी व्रतों में सबसे कठिन माना गया है. इस व्रत का आरंभ एकादशी की तिथि से होता है और द्वादशी की तिथि में पारण के उपरांत समाप्त होता है. एकादशी व्रत को सभी व्रतों में उत्तम बताया गया है. इस व्रत का वर्णन महाभारत काल में भी मिलता है.

भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi 2021)
निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल की इस एकादशी का व्रत भीम ने भी रखा था. इस व्रत के महामात्य के बारे में महर्षि व्यास ने भीम को बताया था. भीम ने इस व्रत को विधि पूर्वक किया था. इस कारण इस एकादशी का भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है.

निर्जला एकादशी का शुभ मुहूर्त (Nirjala Ekadashi 2021 Date And Time)
निर्जला एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा. इसी दिन विधि पूर्वक इस व्रत का संकल्प लेकर पूजा अर्चना आरंभ करनी चाहिए. एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, आइए जानते हैं-

  • निर्जला एकादशी तिथि: 21 जून 2021
  • एकादशी तिथि प्रारंभ:  20 जून, रविवार को शाम 4 बजकर 21 मिनट से शुरू
  • एकादशी तिथि समापन: 21 जून, सोमवार को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक

एकादशी व्रत का पारण (Nirjala Ekadashi Parana Time)
एकादशी व्रत का पारण व्रत के अगले दिन किया जाता है. मान्यता है कि व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करना चाहिए. व्रत का पारण द्वादशी की तिथि समाप्त होने से पहले करना ही श्रेष्ठ होता है. द्वादशी की तिथि यदि सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाए तो व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करना चाहिए.

  • एकादशी व्रत का पारण समय: 22 जून, सोमवार को सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 1 मिनट तक

यह भी पढ़ें:
Mahabharat: भीष्म पितामह की इन 12 बातों में छिपा है लंबी आयु और स्वस्थ्य रहने का गहरा राज, आप भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget