एक्सप्लोरर

New Year 2024 Puja: 1 जनवरी 2024 का दिन है बहुत खास, पूजा-खरीदारी का शुभ मुहूर्त जानें

New Year 2024 Puja: नया साल बेहद शुभ दिन से शुरू हो रहा है, इस दिन विधि वत पूजा और कुछ खास काम कर लिए जाएं तो सालभर धन, सुख और समृद्धि की कमी नहीं होगी. जानें 1 जनवरी 2024 का मुहूर्त, पूजा विधि

New Year 2024 Puja: दुनिया जल्द ही नए साल 2024 का स्वागत करेगी. साल का पहला दिन बहुत खास माना जाता है, इस दिन लोग अपने आराध्य की पूजा करके दिन की शुरुआत करते हैं ताकि पूरा साल शुभ हो. पंचांग के अनुसार साल 2024 का आरंभ बहुत खास दिन से हो रहा है.

पहले दिन तिथि, नक्षत्रों का विशेष संयोग साधक को दुख, संकट, दरिद्रता से दूर रखेगा, बस कुछ खास नियमों का पालन करें. मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त यहां जानें.

1 जनवरी 2024 तिथि (1 January 2024 Tithi)

पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2024 को पंचमी तिथि. पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से हो रही है. पंचमी तिथि का समापन 1 जनवरी 2024 को दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा. इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी. नए साल की शुरुआत सोमवार से हो रही है. ऐसे में इस दिन शिव जी की पूजा और कुछ खा चीजों की खरीदारी करना अच्छा माना जाता है.

1 जनवरी 2024 मुहूर्त (1 January 2024 Muhurat)

  •  ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05.25 - सुबह 06.19
  • अभिजित मुहूर्त  - दोपहर 12.04 - दोपहर 12.45
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02.08 - दोपहर 02.49
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05.32 - शाम 06.00
  • निशिता मुहूर्त - रात 11.57 - प्रात: 12.52, 2 जनवरी

1 जनवरी 2024 शुभ योग (1 January 2024 Shubh Yoga)

  • आयुष्मान योग - 1 जनवरी 2024, प्रात: 03.31 - 2 जनवरी 2024, सुबह 04.36
  • गजकेसरी योग - मेष राश में गुरु-चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बनेगा.
  • लक्षमी नारायण योग - शुक्र-बुध इस दिन वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे, इससे ये योग बनता है.
  • आदित्य मंगल योग - सूर्य-मंगल इस दिन धनु राशि में एक साथ होंगे, जिससे ये योग बनेगा

साल 2024 के पहले दिन की पूजा विधि (1 January 2024 Puja vidhi)

  • 1 जनवरी 2024 को सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. सूर्य पूजा से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं.
  • अब मां लक्ष्मी के पद चिन्ह् घर के मुख्य द्वार पर बनाएं. शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन मेनगेट पर घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है.
  • अब भोलेनाथ का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें. सोमवार का दिन अभिषेक के लिए खास माना जाता है.
  • बेल के पत्तों पर अपनी बात कहते हुए शिवलिंग पर अर्पित कर दें. कहते हैं इससे शिव जल्द प्रार्थना स्वीकार कर पूरी करते हैं.
  • माता पार्वती को लाल चुनरी ओढ़ाएं. इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है. वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है.
  • नए साल के पहले दिन सोमवार पर सफेद रंग की चीजों चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल, शक्कर, नारियल आदि का दान करना चाहिए. इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है साथ ही दोष समाप्त होते हैं. शाम को दोबारा शिव की पूजा करें.
  • साल के पहले दिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ होगा. रोजाना इसकी देखभाल और पूजा का संकल्प लें. बेलपत्र के पौधा घर में सुख, शांति-समृद्धि और धन लाता है.

Hindu Calendar January 2024: हिंदू कैलेंडर जनवरी 2024, जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget