एक्सप्लोरर

New Year 2022: नए साल के लिए करें खूब शॉपिंग, घर के लिए खरीदें ये चीजें पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

New Year 2023: नए साल 2023 पर घर के लिए हाथी की मूर्ति, मोर के पंख और शंख आदि जैसी शुभ चीजों की खरीदारी जरूर करें. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पूरे साल घर पर बनी रहेगी.

New Year 2023 Shopping: नए साल 2023 का सभी को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए आनंदमय और सुखमय रहे. ऐसे काम जो बीते वर्ष अधूरे रह गए वो इस वर्ष पूरे हो जाएं और पूरे साल घर पर सुख-समृद्धि व खुशियां बनी रहे. लेकिन यह तभी संभव है जब मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी.

यदि आप चाहते हैं कि नए साल 2023 में आपके घर पर धन-वैभव की देवी लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहे और पूरे साल घर पर किसी तरह की कमी न हो. तो इसके लिए नए साल पर कुछ शुभ चीजों की खरीदारी घर के लिए जरूर करें. इन शुभ चीजों को नववर्ष के शुभ मौके पर घर लाने से पूरे साल घर पर शुभता, आर्थिक संपन्नता और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. जहां हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए नए साल में अपने घर पर तुलसी का नया पौधा जरूर लाएं.

मोर का पंख

हिंदू धर्म में मोर के पंख को बहुत ही शुभ माना गया है. नए साल के मौके पर घर के लिए मोर पंख की खरीदारी जरूर करें. शास्त्रों के अनुसार मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत ही प्रिय है. मान्यता है कि जिस घर पर मोर का पंख होता है वहां आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है.

दक्षिणवर्ती शंख

मान्यता है कि जिस घर पर दक्षिणवर्ती शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी भी वास करती हैं. साथ ही घर पर शंख रखना शुभता का प्रतीक होता है. इसलिए नए साल पर घर के लिए शंख की खरीदारी जरूर करें और इसे घर के मंदिर में रखें. इससे पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा से घर पर धन की वर्षा होती रहेगी.

लघु नारियल

लघु नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है. इसका अर्थ होता है मां लक्ष्मी का फल. नए साल पर इस नारियल की खरीदारी करें और पूजा-पाठ के बाद इसे घर की तिजोरी में रख दें. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, धन की बचत होगी और समृद्धि बनी रहेगी. तिजोरी में नारियल को रखते समय ‘ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें.

फिश एक्वेरियम

अगर आप घर के लिए फिश एक्वेरियम खरीदना चाह रहे हैं तो इसके लिए नए साल का दिन सबसे अच्छा है. नए साल पर आप घर के लिए एक्वेरियम खरीद सकते हैं. वास्तु के अनुसार जिस घर पर फिश एक्वेरियम होता है वहां बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ता. साथ ही इसे उत्तर दिशा में रखने से धन की कमी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips 2023: घड़ी की दिशा ही नहीं बल्कि रंग और शेप का भी पड़ता है प्रभाव, जानें घर के लिए कैसी हो घड़ी

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget