एक्सप्लोरर

क्या मुस्लिम धर्म गुरु शादी कर सकते हैं? जानें इमाम, मौलाना, मुफ्ती और काजी के बारे में!

Islam Religion: हर धर्म में शादी का रिवाज है. मुस्लिम धर्म में निकाह को जरूरी बताया गया है. ऐसे में एक सवाल ये कि, क्या मुस्लिम धर्म गुरुओं को इस्लाम शादी करने की इजाजत देता या नहीं? जानते हैं.

Islamic religious leaders can marry: इस्लाम धर्म एक ऐसा मजहब जिसके अनुयायियों की संख्या दुनियाभर में है. इस्लाम को मानने वाले लोग 'अल्लाह' को मानते हैं. इस्लाम धर्म में जीवन निर्वाह करने के लिए कई नियम कायदे बनाए गए हैं, जिसका पालन हर मुसलमान करता है. इस्लाम धर्म में हर किसी को शादी करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में एक सवाल क्या मुस्लिम धर्म गुरुओं को शादी करने की इजाजत है? जानते हैं. इसके बारे में. 

मुस्लिम धर्म में कई धार्मिक पद होते हैं, जिनमें इमाम, मौलाना, मुफ्ती और काजी जैसे अहम पद शामिल है. कई बार आम जनता में और इनमें अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर लोगों को इनका क्या काम है? इसको समझने में मुश्किल होती है. आज हम इन्हीं धर्म गुरुओं और उनके कामों का जिक्र करेंगे. इसके साथ ही हम ये भी जानेंगे की इस्लाम इन्हीं शादी करने की इजाजत देता है या नहीं.

इस्लाम में धर्म गुरु
हम सभी ने इमाम, मौलवी, मुफ्ती और काजी जैसे शब्द अपने आस पास कभी न कभी सुने होंगे. इस्लाम धर्म में इन सभी लोगों का अपना महत्व होता है. जिसमें सबसे पहले इमाम के बारे में जानते हैं. मुस्लिम धर्म में इमाम मस्जिद से जुड़ा हुआ एक व्यक्ति होता है. जिसका काम मस्जिद में 5 वक्त की नमाज अदा कराना, खास मौकों पर धार्मिक भाषण देने के साथ कुरान या हदीस के अनुसार लोगों को जीवन जीने का सही तरीका बताना है.

वहीं इस्लाम धर्म में मौलाना या मौलवी का अर्थ, धार्मिक विद्वान होता है. मौलाना लोगों को कुरान, हदीस और शरीयत की शिक्षा देने के साथ निकाह और जनाजों में धार्मिक कार्यों का संचालन करता है. इसके साथ ही मदरसों में पढ़ाने के साथ इस्लाम के उपदेश देने का काम भी मौलाना करता है.

इस्लाम धर्म में मुफ्ती सबसे बड़ा ज्ञानी
इस्लाम धर्म में मुफ्ती को सबसे बड़ा ज्ञानी माना जाता है. इस्लाम धर्म में मुफ्ती का पद एक उच्च और दायित्व वाला पद होता है. मुफ्ती ही फतवा यानी 'धर्म से जुड़े' निर्णय जारी करता है. मुफ्ती इस्लामिक कानून 'शरीयत' के अनुसार लोगों की समस्या को हल करता है. इसके साथ ही कुरान, हदीस, इज्मा और कियास के आधार पर फतवा जारी करता है. इस्लाम धर्म में मुफ्ती बनने के लिए मौलाना स्तर की शिक्षा प्राप्त करनी होती है. इसके साथ ही 'दरस-ए-निज़ामी' जैसे पाठ्यक्रमों को पढ़ना होता है. 

इसके साथ ही इस्लाम धर्म गुरुओं में काजी की भूमिका भी अहम मानी जाती है. काजी को शरीयत का न्यायाधीश कहा जाता है. काजी का काम इस्लामिक न्याय के आधार पर मसले को हल करना होता है. तलाक, निकाह या विरासत जैसे मामलों में निर्णय देता है. इस्लाम धर्म में काजी को न्यायिक अधिकार प्राप्त होते हैं. 

इस्लामिक धर्म गुरु कर सकते हैं निकाह?
ऐसे में एक सवाल जो ये कि क्या इस्लाम धर्म में मुस्लिम गुरुओं को शादी करने की इजाजत होती है या नहीं. तो इसके बारे में हम आपको बता दें कि इस्लाम धर्म में साधु-संन्यासी या पूरे जीवन ब्रह्मचर्य का कोई नियम नहीं है. इसके साथ ही इस्लाम में किसी भी धार्मिक पुरुष या महिला को आजीवन अविवाहित रहने की आवश्यकता नहीं है. इस्लाम में सभी मुसलमानों को शादी करने की इजाजत होती है. 

अंकुर अग्निहोत्री ज्योतिष और धार्मिक विषय के जानकर हैं, ये बीते एक साल से abplive.com से जुड़े हुए हैं और विभिन्न विषयों पर लेखन कार्य कर रहे हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है. दिल्ली में जन्मे अंकुर अग्निहोत्री को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, स्वप्न शास्त्र में विशेष रुचि रखते हैं. ये डिजीटल प्लेट फॉर्म पर ज्योतिष को लोकप्रिय और इसकी विश्वनीयता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, इनका मकसद नई पीढ़ी को ज्योतिष, धर्म और आध्यत्म की शक्ति से रूबरू कराना है. ज्योतिष व धर्म के साथ इनको साहित्य पढ़ने और फिल्में देखने का भी शौक है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के स्पीकर को क्या हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
लोकसभा के स्पीकर को क्या हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
Fighter Jet Mileage: राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के स्पीकर को क्या हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
लोकसभा के स्पीकर को क्या हटाया गया? कितनी बार अब तक लाया गया प्रस्ताव?
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें
Fighter Jet Mileage: राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
राफेल से लेकर सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
The Manipur Diaries Trailer Out: मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल
मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महाकुंभ वायरल गर्ल की एक्टिंग छू लेगी दिल
पैसेंजर प्लेन में जान बचाने के लिए क्यों नहीं होते पैराशूट, फाइटर जेट वाला फॉर्मूला यहां क्यों हो जाता है फेल?
पैसेंजर प्लेन में जान बचाने के लिए क्यों नहीं होते पैराशूट, फाइटर जेट वाला फॉर्मूला यहां क्यों हो जाता है फेल?
बैंक से लेकर होटल बिल तक... अब हर बार नहीं दिखाना होगा PAN, जानें क्या होने जा रहा बदलाव?
बैंक से लेकर होटल बिल तक... अब हर बार नहीं दिखाना होगा PAN, जानें क्या होने जा रहा बदलाव?
Delhi Weather: फरवरी में ही पड़ेगी भयंकर गर्मी! क्या दिल्ली-NCR में समय से पहले टूटेगा तापमान का रिकॉर्ड?
फरवरी में ही पड़ेगी भयंकर गर्मी! क्या दिल्ली-NCR में समय से पहले टूटेगा तापमान का रिकॉर्ड?
Embed widget