एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: लक्ष्य को प्राप्त करने मात्र से नहीं हो सकते सफल, ये तीन प्रमुख तत्व हैं सफलता की कुंजी

Safalta Ki Kunji: सफलता का स्पष्ट अर्थ है लक्ष्य की प्राप्ति. लेकिन क्या लक्ष्य को तय करना मात्र ही सफलता है या फिर सफलता के अन्य तत्व या नियम भी होते हैं.

Safalta Ki Kunji Motivational thoughts in Hindi: सफलता की कुंजी हर व्यक्ति प्राप्त करना चाहता है. लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास को जागृत करने और संयम की आवश्यकता होती है. सफलता के मापदंड एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए अलग हो सकते हैं. कुछ लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त कर संतुष्ट हो जाते हैं. लेकिन लक्ष्य को प्राप्त करना मात्र सफलता नहीं है. क्योंकि जीवन में कई बार किसी कारण से लक्ष्य बदल भी जाते हैं.

लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, बाधित किया जा सकता है या फिर त्याग भी किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे. सफलता का अर्थ या मापदंड चाहे जो भी हो लेकिन सफलता के तीन प्रमुख तत्व होते हैं, जो हर व्यक्ति में होने चाहिए.

स्पष्ट उद्देश्य- सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि आप क्या चाहते हैं, आप किसके लिए प्रयास कर रहे हैं और आप क्या प्राप्त करना चाहते हैं. जब तब आपके पास स्पष्ट विचार नहीं होंगे तब तक आप सफलता से दूर भागते जाएंगे. स्पष्ट विचार या उद्देश्य के बिना कोई लक्ष्य ही नहीं. उद्देश्य की स्पष्टता क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें, इसका जवाब आप खुद अपने आप से पूछें कि आप क्या करना चाहते हैं, किस लक्ष्य को पाना चाहते हैं और उसके बाद क्या करना चाहते हैं.

विकास की मानसिकता-सफलता के मार्ग में आपको कई तरह की बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. विकास की मानसिकता इन्हीं बाधाओं को दूर करने में मदद करती है. यह मानकर चलें कि जब आप कार्य करते हुए असफल हो रहे हैं तब आप कुछ नया सीख रहे हैं और अनुभव का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं. इसे ही विकास की मानसिकता कहते हैं. गलतियों को अपनी मानसिकता का विकास समझें जो आपको सफलता के एक कदम करीब पहुंचाती है.

साहस- दुनिया बेहद खूबसूरत है, लेकिन यहां अनिश्चितता और जोखिम भी है. जोखिम उठाने और चुनौतियों का सामना करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है. आप इतिहास या किसी सफल व्यक्ति की जीवनी उठाकर देख लीजिए उन्होंने अपने जीवन में सफल होने के लिए कई अनिश्तिताओं का सामना किया है. जोखिम उठाने या चुनौतियों का सामना करने से व्यक्ति साहसी बनता है. बहुत लोग जीवन में इसलिए भी असफल रह जाते हैं क्योंकि वह जोखिम नहीं उठाते.

वहीं कुछ लोग लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद यह सोचते हैं कि उनके पास जो है वह सुरक्षित रहे. लेकिन ऐसे लोगों के पास सफलता बहुत ज्यादा देर तक नहीं टिकती. क्योंकि जब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर संतुष्ट हो जाते हैं, दुनिया तब भी गति से आगे बढ़ती है और इस गति के साथ आपको भी आगे बढ़ना होगा. इसलिए साहसी बनें और लक्ष्य को प्राप्त कर संतुष्ट न हों. यदि आपके भीतर स्पष्ट उद्देश्य, विकास की मानसिकता और जोखिम लेने का साहस है तो ये आपकी सफलता की अहम कुंजी है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऑफिस में सबके चहेते होते हैं ऐसे लोग, मुश्किलों को पलभर में यूं सुलझा लेते हैं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget