एक्सप्लोरर

Mangla Gauri Vrat 2023: बिना उद्यापन के निष्फल है मंगला गौरी व्रत, जानें कब और से करें उद्यापन

Mangla Gauri Vrat 2023: शिव और पार्वती की पूजा के लिए सावन माह बहुत शुभ होता है और इसलिए सावन में पड़ने वाले हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है और इसका उद्यापन भी इसी माह किया जाता है.

Mangla Gauri Vrat 2023: सावन का महीना शिवजी के साथ ही मां गौरी को भी अतिप्रिय होता है. इसलिए सावन में जिस तरह प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है. ठीक उसी तरह सावन में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है.

मंगला गौरी का व्रत सुहागिन महिला से लेकर कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं. मान्यता है कि इस व्रत से कुंडली में मंगल दोष दूर होता है और विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाती है. वहीं विवाहित स्त्री इस व्रत को करे तो वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है. लेकिन जब तक मंगला गौरी व्रत का उद्यापन न किया तो यह व्रत निष्फल माना जाता है. इसलिए जान लीजिए कि, कैसे और कब करना चाहिए मंगला गौरी व्रत का उद्यापन.

कब करें मंगला गौरी व्रत उद्यापन

मंगला गौरी व्रत सावन महीने में रखा जाता है. इसलिए इसका उद्यापन भी सावन माह में ही करना चाहिए. आप सावन माह के शुक्ल पक्ष में इसका उद्यापन कर सकते हैं. 16 मंगला गौरी व्रत रखने के बाद आप 17वें या 20 मंगला गौरी व्रत के बाद 21वें सावन शुक्लपक्ष के मंगलवार के दिन इसका उद्यापन कर सकते हैं. यानी चार साल तक सावन माह के 16 या 20 मंगलवार का व्रत रखने के बाद व्रत का उद्यापन सावन शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार को कर सकते हैं.

मंगला गौरी व्रत उद्यापन विधि (Mangla Gauri vrat udyapan vidhi)

मंगला गौरी व्रत के उद्यापन वाले दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और लाल रंग के वस्त्र पहन लें. उद्यापन वाले दिन भी व्रत रखें और गठजोड़े में पूजा करें. एक लकड़ी की चौकी स्थापित करें और इसके चारों ओर केले पत्ते को बांध दें. अब कलश स्थापना करें और कलश के ऊपर मंगला गौरी की स्वर्ण की मूर्ति स्थापित करें. मां को सुहाग का सामान, वस्त्र, नथ आदि चढ़ाकर हमेशा की तरह विधि-विधान से पूजा करें और मंगला गौरी की व्रत कथा सुने. पूजा के दौरान भगवान गणेश का स्मरण करते हुए ‘श्रीमङ्गलागौर्यै नमः‘ मंत्र का जाप करें और आखिर में सोलह दीपों से आरती करें.

उद्यापन की पूजा समाप्त होने के बाद पुरोहित और सोलह सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराएं. जब सावन में आखिरी मंगला गौरी का व्रत पड़े तो इस दिन पति के साथ हवन करें. पूजा में परिवार वालों और सगे-संबंधियों को भी शामिल करें. पूजा के बाद बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें. आप किसी पुरोहित द्वारा भी मंगला गौरी व्रत का उद्यापन करा सकते हैं. इस तरह पूरे निमय और विधिपूर्वक से मंगला गौरी व्रत का उद्यापन करने से सुहागिन स्त्रियों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है.

ये भी पढ़ें: Mangalwar Daan: मंगलवार को कभी न करें इन चीजों का दान, कुंडली में मंगल हो जाएंगे कमजोर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget