एक्सप्लोरर

Mangalwar Ke Upay: करियर में आ रही है दिक्कत तो मंगलवार को कर लें हनुमान जी का ये अचूक उपाय

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इस दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन कुछ उपाय से करियर और जॉब के लिए उत्तम माने गए हैं.

Mangalwar Ke Upay: पढ़ाई के बाद एक सही नौकरी ढूंढना सबसे मुश्किल काम होता है और आज के समय में युवाओं के लिए नौकरी की तलाश करना परेशानी का सबब होता है. कई बार बहुत मेहनत करने पर भी जब हर जगह इंटरव्यू में असफलता मिलने लगती है तो व्यक्ति हताश और निराश हो जाता है. ऐसे में व्यक्ति को समझ नहीं आता है कि इतनी मेहनत के बावजूद भी सफलता क्यों नहीं मिल पा रही है.

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपका कर्म करना जितना आवश्यक होता है उतनी ही आवश्यक भाग्य का साथ देना भी होता है. यदि आपकी नौकरी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और एक सही नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आप कुछ उपायों को कर सकते हैं. मान्यता है कि सही दिशा में प्रयास करने के साथ ही यदि ये उपाय भी किए जाएं तो आपकी नौकरी संबंधित समस्याओं का अंत होता है. 

इंटरव्यू पर जाने से पहले करें हनुमान चालीसा का पाठ (Hanuman Chalisa Upay)
डॉक्टर अनीष व्यास बताते हैं कि यदि आप इंटरव्यू देने जाते हैं और हर बार असफल हो जाते हैं तो ये उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. जिस दिन आपको इंटरव्यू के लिए जाना हो उससे पहले एक नींबू और लौंग लेकर किसी हनुमान मंदिर में जाएं, अब चार लौंग लेकर नींबू में चारो ओर गाढ़ दें. इसके बाद इस नींबू को हाथ में लेकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने 'ऊं श्री हनुमंते नम:' इस मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद यह नींबू हनुमान जी के चरणों से स्पर्श करवाकर इसे अपने साथ वापस ले आएं और जब आपको इंटरव्यू देने जाना हो तो इसे साथ ले जाएं. नौकरी प्राप्ति के लिए यह उपाय अचूक माना जाता है. यदि नौकरी में बाधाएं बनी हुई हैं तो प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभप्रद रहता है इससे आपके कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं.

शिव जी को अर्पित करें अक्षत (Shiv Puja)
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और आपको अपने अनुरूप नौकरी नहीं मिल पा रही है या फिर नौकरी मिलने में बाधाएं आ रही हैं तो सोमवार के दिन व्रत रखना चाहिए और किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अभिषेक करने के साथ ही अक्षत अर्पित करने चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए नहीं होने चाहिए. नौकरी के लिए ये उपाय बहुत कारगर माना जाता है.

शनि देव की आराधना (Shani Puja)
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉक्टर अनीष व्यास कहते हैं कि आपके कार्यों और नौकरी में बाधाएं बनी हुई हैं और लगातार प्रयास करने पर भी बार-बार असफलता हाथ लग रही है तो आपको शनिदेव का पूजन करना चाहिए. प्रत्येक शनिवार को शनि देव के लिए सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करना चाहिए. मान्यता है कि शनि देव की कृपा से आपके जीवन और नौकरी में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Meen Saptahik Rashifal 5-11 July 2026: मीन राशि वालों के लिए बड़ा अलर्ट! इस सप्ताह एक छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है मुश्किलें
मीन राशि वालों के लिए बड़ा अलर्ट! इस सप्ताह एक छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है मुश्किलें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget