एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति से जुड़े 10 महाउपाय, धन प्राप्ति के साथ नौकरी में मिलेगी तरक्की

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. कहते हैं इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति से जुड़ी विशेष उपाय कर लिए जाएं तो सालभर धन, सुख, नौकरी में परेशानी नहीं आती.

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को है. मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं. मकर संक्रांति से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं. इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है और भारत में इसे फसलों के आगमन की खुशी के रूप में मनाया जाता है.

मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है, मान्यता है इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में मकर संक्रांति के 10 महाउपाय बताए गए हैं जिनको करने से व्यक्ति का सोया भाग्य जाग उठता है.

मकर संक्रांति के 10 महाउपाय

ऐसे करें स्नान - मकर संक्रांति पर सूर्य शनि देव से नाराजगी त्यागर उनके घर गए थे. मान्यता है इस दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करने से शनि बेहद प्रसन्न होते हैं. साधक को7 अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है.

हवन से होगा ये लाभ - मकर संक्रांति पर घर में आम की लकड़ी से हवन करें. इसमें तिल से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करते हुए आहुति दें. मान्यता है इससे घर में खुशहाली आती है. बीमारियां खत्म होती है. घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

सूर्य को अर्घ्य - सूर्य देव की पूजा के लिए मकर संक्रांति का दिन श्रेष्ठ माना जाता है. सूर्य देव को पानी में लाल चंदन, लाल फूल, काला तिल, गुड़ डालकर अर्घ्य दें.इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है. करियर सूर्य की तरह चमकता है.

14 सुहाग सामग्री - मकर संक्रांति पर सुहागिन महिलाएं हल्दी-कुंकु की रस्म निभाती है. विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुहाग सामग्री बांटती हैं. मान्यता है इससे पति की आयु लंबी होती है.सौभाग्य में वृद्धि होती है. ध्यान सुहाग की सामग्री 14 की संख्या में हो.

इन चीजों का दान - मकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है. इस दिन तिल, कंबल, लाल कपड़ा, लाल मिठाई, मूंगफली, चावल, मूंग की दाल की खिचड़ी, गुड़ और काली उड़द की दाल का दान करने से शनि, राहु-केतु, सूर्य की शुभता मिलती है. व्यक्ति धनवान बनता है.

पशु-पक्षियों की सेवा - इस दिन गाय को हरा चारा, चीटियों को शक्कर मिला आटा, मछलियों को आटे की गोलियां, पक्षियों को बाजरा खिलाना शुभ माना जाता है. इससे धन आगमन के रास्ते सुलभ होते हैं.

काला तिल करेगा कमाल - मकर संक्रांति पर एक मुठ्‌ठी काले तिल परिवार के सिर से 7 बार वारकर उत्तर दिशा में फेंक दें. मान्यात है इससे रोग दूर होते हैं. कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है.

सालभर पितर रहेंगे प्रसन्न - मकर संक्रांति पर पितरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म करने से पूर्वज सालभर प्रसन्न रहते हैं. परिवार में वंश वृद्धि होती है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. बरकत होती है.

घी का सेवन - मकर संक्रांति पर घी का सेवन और दान करने से यश और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है.

घर लाएं ये चीजें - मकर संक्रांति पर तुलसी, तांबा, सुहाग सामग्री, तिल, झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इससे तरक्की होती है. व्यापार का विस्तार होता है.

Hanuman ji: हनुमान जी की ये 10 बातें दिलाती हैं जीवन में अपार सफलताएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल
Weekly Love Rashifal 12 to 17 October 2026: प्यार में बढ़ेगी नजदीकी या गलतफहमियां बिगाड़ेंगी बात? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget