एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: भीड़-भाड़ के कारण शाही स्नान के लिए नहीं जा पा रहे महाकुंभ, तो घर पर ही फॉलो करें ये 5 स्टेप

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान शाही स्नान के समय प्रयाग में भीड़-भाड़ काफी बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोग संगम स्नान के लिए नहीं जा पाते. लेकिन आप घर पर भी स्नान कर शाही स्नान जैसा पुण्य पा सकते हैं.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ का धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा. महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने देश-दुनिया से पहुंचते हैं. इस समय साधु संत और नागा साधुओं की विशेष उपस्थिति रहती है. महाकुंभ स्नान का पर्व है. इसलिए इस दौरान करोड़ों की संख्या में दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और पवित्र त्रिवेणी संगम आस्था की डुबकी लगाते हैं.

खासकर महाकुंभ के दौरान शाही स्नान की तिथियों में श्रद्धालु की भीड़ काफी बढ़ जाती है. महाकुंभ में वैसे तो प्रतिदिन कुंभ स्नान किए जा रहे हैं. लेकिन शाही स्नान के दौरान भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शाही स्नान करने से पाप कर्म खत्म होते हैं, आत्मा शुद्ध होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

शाही स्नान के लिए नहीं जा पा रहे कुंभ तो क्या करें

बता दें कि महाकुंभ के दौरान पड़ने वाली विशेष तिथियों में किए जाने वाले स्नान को शाही स्नान कहा जाता है. अब 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शाही स्नान किया जाएगा. लेकिन भीड़-भाड़ के कारण कई लोग महाकुंभ में शाही स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं. आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो बता दें कि घर पर कुछ विधियों का पालन करते हुए स्नान करने से आपको शाही स्नान के समान पुण्य फल मिल सकता है. इसके लिए आपको 5 जरूरी चरणों पर अमल करना होगा. आइये ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि घर पर कैसे कर सकते हैं शाही स्नान-

इन 5 स्टेप को फॉलो कर पाएं शाही स्नान जैसा पुण्य

  1. भीड़ भाड़ के कारण अगर महाकुंभ में स्नान के लिए नहीं पा रहे हैं तो कोशिश करें कि अपने आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें. अगर घर के समीप नदी न हो या आप जाने में समर्थ न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.
  2. घर पर शाही स्नान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको विशेष मंत्र उच्चारण भी करना होगा, तभी पुण्य फल की प्राप्ति होगी. इसलिए जब आप घर पर शाही स्नान करें तो "गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति. नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू" मंत्र का उच्चारण जरूर करें. अगर मंत्र का उच्चारण नहीं कर सकते तो स्नान के दौरान मां गंगे का ध्यान करें.
  3. शास्त्रों के अनुसार कुंभ में स्नान के दौरान गंगा में 5 बार डुबकी लगाने और साबुन शैम्पू का इस्तेमाल न करने की बात कही गई है. अगर आप अपने घर के समीप किसी पवित्र नदी में स्नान कर रहे हैं तो इस नियम को जरूर फॉलो करें.
  4. इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस दिन शाही स्नान करें, उस दिन व्रत रखें. अगर आप व्रत नहीं रख सकते तो इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. शाही स्नान के बाद लहसुन-प्याज, तामसिक या मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  5. स्नान के बाद सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य दें. इसके बाद तुलसी में जल चढ़ाएं और फिर जरूरतमंदों में दान करें. शाही स्नान के दौरान आपके मन में श्रद्धा और पवित्रता का होना जरूरी है. क्योंकि शाही स्नान आपके शरीर और आत्मा दोनों को शुद्ध करता है. इसलिए घर पर भी इन विधियों का पालन कर पुण्य फल पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में साधु-संतों के लिए अमृत स्नान का क्या महत्व है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Adhik Mas Mela: अलीगढ़ में है पृथ्वी का 'नाभि केंद्र' वेद-पुराणों में दर्ज है इस तीर्थ का इतिहास, अधिक मास में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
अलीगढ़ में दिखी श्रद्धा की अनूठी तस्वीर: जब 100 वर्षीय माँ को कंधे पर उठा भाइयों ने पूरी की परिक्रमा
Lajja Gauri Mystery: जानिए बिना चेहरे वाली रहस्यमयी देवी 'लज्जा गौरी' का प्राचीन इतिहास और महत्व
क्यों इस भारतीय देवी का कोई चेहरा नहीं है? मूर्तिकला के सबसे बड़े रहस्य से उठा पर्दा
Rashifal 12 June 2026: इन 5 राशियों को शेयर मार्केट में हो सकती है तगड़ी कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को शेयर मार्केट में हो सकती है तगड़ी कमाई, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें पूजा
शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें पूजा

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget