एक्सप्लोरर

Guruwar Puja: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी की भी पूजा, घर पर नहीं होगी धन-संपदा की कमी

Guruwar Puja Vidhi in Hindi: भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण होता है. घर पर सुख-संपदा और धन वैभव के लिए भगवान विष्णु के साथ इस दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा जरूर करें.

Guruwar Lord Vishnu Maa Lakshmi Puja Vidhi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति से संबंधित है. भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गुरुवार का दिन उत्तम माना जाता है. क्योंकि इस दिन किए गए पूजा-पाठ से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए. मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं. साथ ही मां लक्ष्मी को शास्त्रों में धन-वैभव की देवी भी कहा गया है. ऐसे में गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने के आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है. जानते हैं गुरुवार के दिन कैसे करें पूजा.

गुरुवार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा विधि (Guruwar Lord Vishnu and Goddess Lakshmi Puja Vidhi)

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. इसके बाद मंदिर में दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर व्रत और पूजन का संकल्प लें. कुछ लोग प्रत्येक गुरुवार व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ लोग पूजा-पाठ करते हैं.

पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें. इसपर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. अब गंगाजल से अभिषेक करें और भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं. ओम भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए भगवान को रोली, अक्षत, चंदन, धूप, गंध, दीप, पीले फूल, पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं. भगवान को चने की दाल और गुड़ का भोग गुरुवार के दिन जरूर अर्पित करें. साथ ही तुलसी दल भी चढ़ाएं. तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु की कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana : स्त्री हो या पुरुष खतरे से खाली नहीं है इन 4 लोगों पर भरोसा करना

मां लक्ष्मी को सिंदूर और चंदन का तिलक लगाएं और लाल फूल, अक्षत, धूप, दीप, फल, सुपारी , भोग अर्पित करें. गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना उत्तम होता है. यदि आप गुरुवार व्रत कर रहे हैं तो गुरुवार की व्रत कथा जरूर पढ़ें या सुनें. आखिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की आरती करें.

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के बाद केले के पौधे की भी पूजा जरूर करें. केले के पौधे में जल चढ़ाएं और फूल-भोग अर्पित कर घी का दीपक जलाएं. इस विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time: सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?
सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Hariyali Teej 2026: NRI महिलाएं सावधान! 12 अगस्त ग्रहण, फिर कैसे मनाएं तीज?
NRI महिलाएं सावधान! 12 अगस्त ग्रहण, फिर कैसे मनाएं तीज?
Aaj Ka Panchang 12 August 2026: आज हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, पूरा पंचांग देखें
आज हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget