एक्सप्लोरर

Lohri 2025: लोहड़ी की अग्नि में किन चीजों को समर्पित किया जाता है

Lohri 2025: मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी होती है. लोहड़ी में शाम के समय पवित्र अग्नि जलाई जाती है और लोग इसकी परिक्रमा करते हैं. साथ ही लोहड़ी की अग्नि में कुछ चीजें भी डाली जाती हैं.

Lohri 2025: लोहड़ी वैसे तो पंजाबियों (Punjabi Festival) का मुख्य त्योहार है. इसे मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) से एक दिन पहले शाम के समय मनाया जाता है. पंजाबी समुदाय के लोग इस पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानते हैं और गाचते-गाते हुए खुशियां मनाते हैं. लेकिन आजकल पूरे भारत इस त्योहार जश्न धूमधाम से मनाया जाता है.

लोहड़ी 2025 कब (Lohri 2025 Date)

पंचांग (Panchang) के अनुसार लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले होता है. इस साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को और लोहड़ी 13 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी. लोहड़ी का पर्व आस्था और पारंपरिक उत्सव के साथ ही कृषि का महत्व भी बताती है. इसलिए इस त्योहार को रबी फसल की कटाई के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है.

लोहड़ी में अग्नि क्यों जलाते हैं (Lohri 2025 Fire Importance)

लोहड़ी पर आग जलाने की परंपरा सालों पुरानी है. जिस तरह होली के एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) की जाती है और लकड़ियों का ढेर जमाकर अग्नि जलाई जाती है. उसी तरह लोहड़ी में भी अग्नि जलाने का महत्व है. लोहड़ी की अग्नि को पवित्र माना जाता है. इस अग्नि में कुछ विशेष चीजें भी अर्पित की जाती हैं, जिसे चर्खा चढ़ाना भी कहा जाता है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार लोहड़ी पर जलाई जाने वाली अग्नि का संबंध सूर्य देव (Surya Dev) और अग्नि देवता से होता है. वहीं इसी के साथ इस अग्नि से वातावरण भी शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

लोहड़ी की अग्नि में किन चीजों को समर्पित किया जाता है

लोहड़ी की पवित्र अग्नि में लोग मूंगफली, गजक, रेवड़ी, तिल (Til), फुलिया यानि पॉपकॉर्न आदि डालते हैं और सात बार अग्नि की परिक्रमा करते हैं. परिक्रमा करते हुए लोग सुख-समृद्धि की कामना भी करते हैं. अग्नि में डाली जाने वाली इन चीजों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है और खाया जाता है. इसके बाद सभी ढोल की थाप के साथ गिद्दा और भांगड़ा करते हुए इस पर्व का सपरिवार आनंद उठाते हैं.    

ये भी पढ़ें: Dadi-Nani Ki Baatein: शाम हो गई है फूल-पत्तियां मत तोड़ो, क्यों कहती है दादी-नानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 August 2026: आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget