एक्सप्लोरर

Lakshmi Ji: घर में बनाए रखनी है मां लक्ष्मी की कृपा, तो धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Lakshmi Ji Upay: आजकल हर कोई पैसा कमाने के पीछे भागता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन पर्याप्त धन के बाद भी बरकत नहीं हो रही तो सोचने की बात है.

Lakshmi Ji Upay: आजकल हर कोई पैसा कमाने के पीछे भागता हुआ नजर आ रहा है. हर कोई अपने और आने वाली पीड़ी के लिए पर्याप्त धन जोड़ कर रखना चाहता है, ताकि उनके बच्चों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े. लेकिन पर्याप्त धन कामने के बाद भी अगर आप बचत नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इस बारे में सोचने की जरूरत है. ऐसे में आपको अपनी नियमित दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है. कई बार कुछ चीजों को करने से घर में बरकत बनी रहती है. वहीं, कुछ ऐसे काम करने से जो हमें नहीं करने चाहिए, घर की बरकत खो जाती है. तो आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखकर आप घर में बरकत बनाए रख सकते हैं. 

घर में बरकत के लिए क्या करें

1. किन्नर को दें दान 

कहते हैं कि किन्नर हमारे समाज का एक अभिन्न हिस्सा है. अगर आपको कहीं किन्नर मिल जाए या दिख जाए, तो अपने सामर्थ्य अनुसार उन्हें रुपये अवश्य भेंट करें. अगर संभव हो तो भोजन भी करवाएं. अगर संभव हो सके, तो उससे एक सिक्का मांग लें और उसे अपने घर की तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आपके घर की बरकत वापस लौट आएगी. 

2. देवी लक्ष्मी की पूजा करें

मान्यता है कि अगर घर की बरकत रुक गई है, तो धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से रुकी हुई बरकत वापस आ जाती है. मां लक्ष्मी को केसर से रंगे हुए चावल अर्पित करें. और पूजा के बाद इन चावलों को एक साफ कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें. ये उपाय करने से खोई हुई बरकत वापस आ जाएगी.  

3. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का करें अभिषेक

ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन केसर मिला दूध दक्षिणावर्ती शंख में डालकर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें. ऐसा करने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी और घर में बरकत आएगी.

क्या न करें 

1.रात को गीले पैर लेकर न सोएं

घर की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए शाम को सोना और खाना बंद कर दें. साथ ही, कहते हैं कि रात को सोने से पहले ठंडे पानी से पैर धोने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है. लेकिन रात में गीले पैर लेकर सोना नहीं चाहिए. ऐसा करने से धन का नाश होता है. 

2. न खाएं ये चीजें

अपनी समृद्धि बनाए रखने के लिए रात में चावल, दही, सत्तू खाने से परहेज करें. खासकर जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हों या फिर जिनके पास धन न रुकता हो उनको रात में इन चीजों को अपने खाने में शामिल करने से परहेज करना चाहिए. 

3. भोजन करते समय ध्यान रखें 

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि भोजन पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करें. अगर संभव हो तो रसोई में बैठ कर ही भोजन करें. कहते हैं कि इससे राहु शांत रहता है और साथ ही, कभी भी भोजन के समय जुते या चप्पल नहीं पहनें. ऐसा करने से धन की देवी नाराज हो जाती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Mokshada Ekadashi 2021: मोक्षदा एकादशी के दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए करें इस व्रत कथा का पाठ

Vastu Shastra: बेड पर भोजन करने वालों के घर से चली जाती हैं मां लक्ष्मी, बढ़ता है खर्च और कर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget