एक्सप्लोरर

Ahoi Ashtami 2020: इस तारीख को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी, जानें पूजा विधि और कथा

इस दिन महिलाएं अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत रखने से संतान के कष्ट खत्म हो जाते हैं.

इस साल 8 नवंबर (रविवार) को अहोई अष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन महिलाएं अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत रखने से संतान के कष्ट समाप्त हो जाते है एवं उनके जीवन में सुख-समृद्धि व तरक्की आती है.

यह दिन देवी अहोई को समर्पित होता है. अहोई, अनहोनी शब्द का अपभ्रंश है. अनहोनी को टालने वाली माता देवी पार्वती हैं. इसलिए इस दिन मां पार्वती की भी पूजा की जाती है.

अहोई अष्टमी की पूजा विधि

  • सूर्योदय से पूर्व स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लें.
  • दीवार या कागज पर गेरू से अहोई माता का चित्र बनाएं और साथ ही सेह और उसके सात पुत्रों का चित्र भी बनाएं.
  • शाम को पूजन करें. अहोई माता के चित्र के सामने एक चौकी रखकर उस पर जल से भरा कलश रखें. कलश पर स्वास्तिक बना लें.
  • रोली-चावल से माता की पूजा करें और मीठे पुए या आटे के हलवे का भोग लगाएं.
  • हाथ में गेंहू के सात दाने लेकर अहोई माता की कथा सुनें.
  • इसके बाद तारों को अर्घ्य दें और बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें.

अहोई अष्टमी कथा

प्राचीन समय में एक नगर में एक साहूकार रहता था उसके सात लड़के थे. दीपावली से पूर्व साहूकार की स्त्री घर की लीपा -पोती के लिए मिट्टी लेने खदान में गई ओर कुदाल से मिट्टी खोदने लगी. उसी जगह एक सेह की मांद थी.

स्त्री के हाथ से कुदाल सेह के बच्चे को लग गई जिससे सेह का बच्चा मर गया. साहूकार की पत्नी को इससे बहुत दुःख हुआ वह पश्चाताप करती हुई अपने घर लौट आई.  कुछ दिनों बाद उसके बेटे का निधन हो गया. फिर अचानक दूसरा , तीसरा ओर वर्ष भर में उसके सातों बेटे मर गए.

एक दिन उसने अपने आस-पड़ोस की महिलाओं को विलाप करते हुए बताया कि उसने जान-बूझकर कभी कोई पाप नही किया. हां , एक बार खदान में मिट्टी खोदते हुए अनजाने में उससे एक सेह के बच्चे की ह्त्या अवश्य हुई है और उसके बाद मेरे सातों पुत्रों की मृत्यु हो गयी.

औरतों ने साहूकार की पत्नी से कहा कि यह बात बताकर तुमने जो पश्चाताप किया है उससे तुम्हारा आधा पाप नष्ट हो गया है. तुम उसी अष्टमी को भगवती पार्वती की शरण लेकर सेह ओर सेह के बच्चों का चित्र बनाकर उनकी आराधना करो और क्षमा -याचना करो. ईश्वर की कृपा से तुम्हारा पाप नष्ट हो जाएगा.

साहूकार की पत्नी ने उनकी बात मानकर कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को उपवास व पूजा-याचना की. वह हर वर्ष नियमित रूप से ऐसा करने लगी . बाद में उसे सात पुत्रों की प्राप्ति हुई.

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2020: क्या होती है सरगी, करवा चौथ के व्रत में क्यों है यह महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Rashifal 7 July 2026: मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य
मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
Ramayan: राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget