एक्सप्लोरर

सफलता की कुंजी: आगे बढ़ने के लिए अवसरों की कभी नहीं होती कमी

सफल लोग कभी अवसरों की कमी का रोना नहीं रोते हैं. उनके अनुसार हमेशा अवसर होते हैं अगर आप अपने क्षेत्र के माहिर हैं तो आप अपने क्षेत्र के अवसरों को पहचान सकते हैं.

सफल लोग कभी अवसरों की कमी का रोना नहीं रोते हैं. उनके अनुसार हमेशा अवसर होते हैं, अगर आप अपने क्षेत्र के माहिर हैं तो आप अपने क्षेत्र के अवसरों को पहचान सकते हैं. फिर अपनी युक्ति लगा कर उसका लाभ लेकर सफल हो सकते हैं. इसीलिए कहा जाता है कि कमी अवसरों की नहीं बल्कि पहचानने वालों की होती है.

एक कहानी से इसको समझा जा सकता है. दरअसल, एक गांव में सड़क बन रही थी. श्रमिक काम कर रहे थे. उनका मेट उनसे काम करा रहा था. श्रमिकों को इस बात का रोष था कि मेट कोई काम नहीं करता सिर्फ देख रेख करता है और अधिक पारश्रमिक पाता है. उन्होंने इसकी शिकायत सब इंजीनियर से की.

काम में दक्ष

सब-इंजीनियर ने बताया वह आपसे बुद्धिमान है. अपने काम में दक्ष है. इसलिए उसे अधिक पारश्रमिक मिलता है. काम में भी सहूलियत होती है. श्रमिकों ने नहीं माना कि ऐसा है. तभी सब-इंजीनियर ने देखा कि एक श्रमिक ने अपने घर पर मुर्गी का अंडा ले जाने के लिए रखा हुआ है. उसने तुरंत श्रमिकों को कहा इसके मुर्गी के अंडे को जमीन पर खड़ा करो.

श्रमिकों ने कहा कभी मुर्गी का अंड़ा भी जमीन पर खड़ा हो सकता है. यह नहीं होगा. तब सब-इंजीनियर ने मेट से कहा मुर्गी का अंडा जमीन पर खड़ा करो. मेट ने तुरंत जमीन पर धूल इकट्ठी की और मुर्गी का अंडा खड़ा कर दिया. श्रमिकों ने कहा आपने नहीं कहा था कि धूल में भी अंडा खड़ा किया जाए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है. सभी कर सकते हैं.

इस पर सब-इंजीनियर ने कहा अब अंडे के ऊपर दूसरा अंडा खड़ा करो. सभी श्रमिक फिर एक दूसरे का मुंह ताकने लगे. अब कैसे मुर्गी के अंडे के ऊपर दूसरा अंडा खड़ा किया जाए. श्रमिकों ने कहा असंभव है. सब-इंजीनियर ने फिर मेट से कहा कि मुर्गी के अंडे के ऊपर दूसरा अंडा खड़ा करो. थोड़ी देर सोचने के बाद मेट ने अपनी अंगूठी निकाली और पहले अंडे के ऊपर रख दी फिर आराम से दूसरा अंड़ा भी उसके ऊपर खड़ा कर दिया. उसने अपनी योग्यता सिद्ध कर दी कि वह उन श्रमिकों से ज्यादा पारश्रमिक पाने का हकदार है.

कहने का इतना मतलब है कि परिस्थियां सभी को समान मिलती हैं. कोई अपनी अक्ल लगाकर अवसर को पहचानते हुए कार्य कर सकता है, और सफल हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद?
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget