एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2024: आज करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, जानें कितने बजे होगा चांद का दीदार

Karwa Chauth 2024: विवाहित स्त्रियों ने आज करवा चौथ व्रत रखा है. ये व्रत बेहद कठिन है, इसे निर्जल रखते हैं. चांद की पूजा के बाद व्रत का पारण होता है, ऐसे में आज चांद का दीदार कब होगा यहां जानें.

Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है.

इस बार रविवार यानी 20 अक्टूबर को है. करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं. यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है.

सरगी खाने का समय (Karwa chauth Sargi time) - करवा चौथ पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:44 से लेकर सुबह 5:35 तक रहेगा. इस दौरान सुहागिन महिलाएं सरगी खा सकती हैं.

पूजा का समय (Karwa chauth puja time) - पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से शाम 7:02 तक रहेगा. 

कितने बजे होगा चांद का दीदार ? (Karwa chauth 2024 moon rise time in shimla)

शिमला में आस्था के केंद्र राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि शिमला में करवा चौथ पर शाम 7:45 पर चांद का दीदार होगा. शहरों के मुताबिक चांद दिखने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है. चांद देखने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी. करवा चौथ पर इस बार चतुर्थी तिथि क्षय है.

कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 19 अक्टूबर शनिवार को सुबह 9:48 पर शुरू होगी और 20 अक्टूबर को रविवार सुबह 6:45 तक रहेगी. रविवार को सुबह 6:46 से चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन सुबह तक जारी रहेगी. सूर्योदय के बाद चतुर्थी तिथि लगने से क्षय मानी जाती है. हालांकि इसका व्रत पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं होता.

व्रत के दौरान दिनभर क्या करती हैं महिलाएं ?

करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं शाम को कथा पढ़ती और सुनती हैं. यह कथा करवा नमक एक पतिव्रता महिला को समर्पित है. इस कथा में पति की जान बचाने के लिए करवा ने चंद्रदेव को प्रसन्न किया था. माना जाता है कि इस कथा को सुनने से व्रत का फल मिलता है. हर साल करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं यह कथा सुनती हैं.

महिलाएं दिनभर भजन-कीर्तन भी करती हैं. करवा चौथ के मौके पर महिलाएं पूरा दिन एक-दूसरे के साथ ही गुजरती हैं. करवा चौथ के मौके पर हर साल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा भी होगी. यह सुविधा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहेगी.

क्या है व्रत रखने के पीछे की कहानी?

करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है. माना जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध चल रहा था, तो राक्षस लगातार देवताओं पर भारी पड़ रहे थे. ऐसे में देवताओं की धर्मपत्नी अपने सुहाग को लेकर चिंतित हो गईं. एक देवता की पत्नी ने ब्रह्मा जी के पास जाने की बात कही, तो सभी देवताओं की धर्मपत्नी सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी के पास पहुंच गई. यहां ब्रह्मा जी ने उन्हें निर्जल व्रत रखने का सुझाव दिया.

इसके बाद देवताओं की धर्मपत्नियों ने यह व्रत रखा और देवताओं की रक्षा हुई. इसके बाद करवा चौथ व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है. इस दौरान महिलाएं भगवान गणेश के साथ शिव-पार्वती और चंद्र देव की पूजा करती हैं. स्थानीय मंदिरों में भी भजन-कीर्तन किया जाता है और महिलाएं एकत्रित होकर धार्मिक माहौल के बीच अपना पूरा दिन व्यतीत करती हैं. कथा सुनने के बाद महिलाएं वापस अपने घर लौटी हैं और चांद का दीदार होने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं.

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत पहली बार कर रही हैं, तो जान लें नियम, न करें ये गलती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freedom Sale 2026: स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget