एक्सप्लोरर

Kartik Purnima 2022 Puja: कार्तिक पूर्णिमा आज, देव दिवाली और चंद्र ग्रहण कब है? यहां जानें सभी की डेट - टाइम

Kartik Purnima 2022: कार्तिक माह का आखिरी दिन 8 नवंबर को है. आइए जानते हैं पूर्णिमा का स्नान कब होगा, देव दिवाली कब मनाई जाएगी और चंद्र ग्रह कब लग रहा है.

Kartik Purnima 2022, Dev diwali and Chandra Grahan: कार्तिक माह का आखिरी दिन 8 नवंबर को है. इस दिन पूर्णिमा है, हालांकि इस बार कार्तिक की पूर्णिमा दो दिन मनाई जाएगी. 7 और 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान, लक्ष्मी-नारायण पूजन किया जाएगा. इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कर देव दिवाली मनाई जाती है.इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है आइए जानते हैं पूर्णिमा का स्नान कब होगा, देव दिवाली कब मनाई जाएगी और चंद्र ग्रह कब लग रहा है.

देव दिवाली 2022 डेट, मुहूर्त (Dev Diwali 2022 Muhurat)

कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं की रक्षा की थी. इसी प्रसन्नता में देवी-देवताओं ने शिव की नगरी काशि में मणिकर्णिका घाट पर स्नान कर संध्याकाल में दीपदान किए थे. कहते हैं जो इस दिन नदी, तालाब, तुलसी, पीपल के पेड़ में प्रदोषकाल (शाम के समय) में आटे के दीपक बनाकर दीपदान करता है उसके जीवन से रोग, दोष, हर बाधा समाप्त हो जाती है.

  • देव दिवाली - 7 नवंबर 2022
  • देव दिवाली दीपदान मुहूर्त - शाम 05:14 - शाम 07:49

कार्तिक पूर्णिमा 2022 डेट, मुहूर्त (Kartik Purnima 2022 Snan-Daan Muhurat)

कार्तिक की पूर्णिमा का गंगा स्नान अनंत फल प्रदान करता है. मान्यता है कि जो कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में कुश हाथ में लेकर स्नान करता है उसके समस्त रोग खत्म हो जाते हैं. व्यक्ति पाप कर्म से मुक्ति पाता है और मोक्ष को प्राप्त होता है. इसी दिन भगवान कृष्ण ने रास रचाया था. इस दिन चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा इन छः कृतिकाओं का पूजन अवश्य करना चाहिए.

8 नवंबर 2022 को सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा इसलिए शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा का सत्यनारायण का व्रत, पूजन, दान 7 नवंबर 2022 को ही करना ठीक रहेगा. सूतक काल में पूजन और कोई शुभ कार्य करना वर्जित है.

कार्तिक पूर्णिमा तिथि शुरू - 07 नवंबर 2022, शाम 04.15

कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त - 08 नवंबर 2022, शाम 04.31

  • कार्तिक पूर्णिमा व्रत - 7 नवंबर 2022
  • पूजा मुहूर्त - शाम 05:40 - शाम 06:06 (पूर्णिमा तिथि शाम को लग रही है इसलिए विष्णु जी की पूजा के लिए ये मुहूर्त शुभ रहेगा)
  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान - 8 नवंबर 2022
  • पूर्णिमा स्नान मुहूर्त - सुबह 04:57 - सुबह 05:49 (8 नवंबर 2022)

पूर्णिमा का स्नान उदयातिथि के अनुसार 8 नवंबर को किया जाएगा, लेकिन चूंकि इस दिन सुबह साढ़े 9 बजे के बाद चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा. इसलिए इससे पहले ही स्नान कर लें. पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में किया स्नान और जरुरतमंदों को दान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होता है. कहते हैं इस माह में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं. इसी माह में उन्होंने मत्यावतार लिया था, यही वजह है कि इस दिन गंगास्ना का विशेष महत्व है.

चंद्र ग्रहण 2022 डेट, समय (Chandra Grahan 2022 Date-Time)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. ये भारत में भी दिखाई देगा.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ग्रहण की अवधि में कोई भी शुभ काम करना अशुभ माना जाता है.

  • चंद्र ग्रहण - 8 नवंबर 2022
  • चंद्र ग्रहण शुरू (भारतीय समय)- शाम 05.32
  • चंद्र ग्रहण समाप्त - शाम 06.18
  • सूतक काल शुरू -  सुबह 09.21
  • सूतक समाप्त - शाम 06.18

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण को न लें हल्के में, ऐसा ही ग्रहण महाभारत काल में भी लगा था, इससे जुड़ी छोटी-बड़ी बातें, यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 29 May 2026: ये 5 राशियां संभल कर रहे आर्थिक नुकसान के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
ये 5 राशियां संभल कर रहे आर्थिक नुकसान के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Meen June Horoscope 2026: मीन जून मासिक राशिफल, खर्च बढ़ा सकते हैं परेशानी, ऐसे संभालेंगी स्थिति
मीन जून मासिक राशिफल, खर्च बढ़ा सकते हैं परेशानी, ऐसे संभालेंगी स्थिति
Aquarius June Horoscope 2026: कुंभ जून मासिक राशिफल, पूरे होंगे पुराने जरुरी काम, परिवार में बनेगा तालमेल
कुंभ जून मासिक राशिफल, पूरे होंगे पुराने जरुरी काम, परिवार में बनेगा तालमेल
Capricorn June Horoscope 2026: मकर जून मासिक राशिफल, बॉस रहेंगे मेहरबान, काम में मिल सकती है राहत
मकर जून मासिक राशिफल, बॉस रहेंगे मेहरबान, काम में मिल सकती है राहत

वीडियोज

Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
यो यो हनी सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- भारी दवाइयों की वजह से हुए थे गंजे
NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'हम SIR के विरोधी नहीं हैं, बल्कि...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने साफ किया रुख
'हम SIR के विरोधी नहीं हैं, बल्कि...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने साफ किया रुख
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
Vaibhav Suryavanshi: गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव का घर देखकर हैरान रह जाएंगे, पिता का संघर्ष जीत लेगा आपका दिल
गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव का घर देखकर हैरान रह जाएंगे, पिता का संघर्ष जीत लेगा आपका दिल
Embed widget