एक्सप्लोरर

Kanpur siddhivinayak Temple: कानपुर का सिद्धि विनायक मंदिर, जहां आजादी की क्रांति ने गणेश भक्ति को जन्म दिया!

Ganesh Chaturthi: पूरे देश में गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में कानपूर शहर के घंटाघर के पास गणेश मंदिर है, जिसे लोग सिद्धि विनायक मंदिर भी कहते हैं. यह मंदिर अंग्रेजों के समय बनवाया गया था.

Kanpur siddhivinayak Temple: गणेश उत्सव को लेकर पूरे देश में खुशियों की लहर जाग उठी है. ऐसे में कानपुर महानगर में भी गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. कानपुर शहर को हमेशा से एक क्रांतिकारी शहर कहा गया है और यहां के घंटाघर का इलाका हमेशा से भीड़भाड़ और चकाचौंद के लिए मशहूर रहा है.

इसी जगह पर एक ऐसा मंदिर है जो अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का प्रतीक माना जाता है. जिसकी कहानी आज भी लोगों का मन श्रद्धा और गर्व से भर देती है.

इस मंदिर को अंग्रेजों के समय बनवाया गया था. जब वह इस इलाके में किसी को कोई मंदिर बनवाने नहीं देते थे, मगर भक्तों के विश्वास और आस्था के सामने उनका शासन काम नहीं आया और अंग्रेजों को इस की भनक तक नहीं लगी. यह गणेश मंदिर है, जिसे लोग सिद्धि विनायक मंदिर के नाम से भी जानते हैं.

मकान के रूप में बनाया मंदिर 
यह मंदिर करीब सौ साल पुराना है. जब लोगों ने इस मंदिर को बनाने का प्रसाव रखा तब अंग्रेज अफसरों ने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यहां करीब में एक मस्जिद है, जिसकी वजह से मंदिर नहीं बन सकता.

तब भक्त निराश हो गए, मगर उन्होंने हार नहीं मानी और मंदिर को एक मकान की तरह बनवाना शुरु कर दिया. जो बाहर से एक तीन मंजिला मकान लगता था. जिससे अंग्रेजों को लगा कि यहां कोई नया मकान बन रहा है, मगर यहां मंदिर बन रहा था. 

तिलक से करवा गया भूमि पूजन
सिद्धि विनायक मंदिर की नींव बाबा रामचरण नाम के एक समाजसेवी द्वारा रखी गई थी. इस समय स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नेता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक कानपुर आए थे. तब उन्होंने इसका भूमि पूजन किया. मगर इस वक्त अंग्रेजों के शासन की वजह से यहां मूर्ति स्थापना नहीं हो पाई.

जिसके बाद जब यहां का निर्माण पूरा हुआ. तब ऊपर की मंजिल पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई और निचली मंजिल का इस्तेमाल बाकी कार्यों के लिए किया गया. 

मंदिर की अनोखी मूर्तियां है यहां कि पहचान
यह मंदिर अपनी अनोखी मूर्तियों के लिए भी खास माना गया है. यहां भगवान गणेश के कई स्वरूप विराजमान हैं. जैसे संगमरमर और पीतल से बनी सुंदर मूर्तियां जो भक्तों का मन मोह लेती हैं. यहां रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ की मूर्तियों के साथ दस सिर वाले गणेश जी का स्वरूप भी है. जिसे दुर्लभ माना जाता है. 

मंदिर है श्रद्धा और आजादी का प्रतीक
यह मंदिर पूजा की जगह के साथ-साथ श्रद्धा और आजादी की भावना का प्रतीक भी बन गया है. जिस तरह मुंबई में गणेश महोत्सव का त्योहार खास महत्व रखता है, उसी तरह 
कानपुर के इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हैं.

कानपुर में पहली बार सार्वजनिक गणेशोत्सव इसी मंदिर से मनाई गयी थी. अब भी गणेश चतुर्थी के दिन हजारों श्रद्धालु यहां जुटते हैं और मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tirumala: भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ
भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ
Amarnath Yatra 2026: ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Sawan 2026 Start Date: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget