एक्सप्लोरर

Bada mangal 2022: बुढ़वा मंगल कैसे हैं हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक, जानें इतिहास

Bada mangal 2022: चिरंजीवी भगवान हनुमान जी का व्रत रखने के लिए मंगलवार का दिन विशेष फलदाई होता है. यह गंगा जमुनी तहजीब का भी उदाहरण है.

Bada mangal 2022, Jyeshth Budhava Mangal : ज्येष्ठ मंगल 24 तारीख को पड़ रहा है. यह इस महीने का दूसरा बड़ा मंगल है. इस बार ज्येष्ठ मास में कुल 5 बड़े मंगल पड़ेंगे. इस बार ज्येष्ठ मास की विशेषता यह है कि यह मंगलवार से शुरू होकर मंगलवार को ही समाप्त हो रहा है. पौराणिक मान्यता यह है कि इसी दिन सीता की खोज में वन वन भटकते हुए प्रभु श्री राम को विप्र रूप में हनुमान जी से मुलाकात हुई थी. ऐसा भी कहा जाता है कि महाभारत काल में कुरुक्षेत्र का युद्ध समाप्त होने के बाद भीम को अपने बल का घमंड हो गया था उनके घमंड को दूर करने के लिए चिरंजीवी भगवान हनुमान जी महाराज ने बूढ़े वानर का रूप रखकर उनका घमंड तोड़ा था. इसलिए इस दिन को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है.

बुढ़वा मंगल का क्या है मुस्लिमों से संबंध

बुढ़वा मंगल में सनातन धर्म के लोगों की आस्था के साथ-साथ मुस्लिम संप्रदाय के लोगों की भी आस्था जुड़ी हुई है. ऐसा बताया जाता है कि आज के 400 साल पहले अवध के नवाब मोहम्मद अली शाह के बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसकी वजह से उनकी बेगम बहुत दुखी रहती थी. इसलिए अवध के नवाब और उनकी बेगम ने अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की और अपने बेटे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की. थोड़े दिनों के बाद नवाब मोहम्मद अली शाह का पुत्र स्वस्थ हो गया. इसकी खुशी में अवध के नवाब और उनकी बेगम ने अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया. पूरे लखनऊ में गुड़ और प्रसाद का वितरण करवाया. तब से बुढ़वा मंगल के दिन लखनऊ में जलपान कराने, भंडारा कराने और प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ. तब से लेकर आज तक यह बड़ी भव्यता के साथ पूरा किया जाता है. संकट मोचन हनुमान अपने भक्तों पर कृपा करते हैं और उन्हें आरोग्य होने का वरदान देते हैं.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget