एक्सप्लोरर

Indira Ekadashi 2022: इंदिरा एकादशी व्रत रखने से पितरों को होती स्वर्ग की प्राप्ति, जानें तिथि और महत्व

Indira Ekadashi 2022 Date: पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इंदिरा एकादशी व्रत 21 सितंबर को रखा जाएगा.

Indira Ekadashi 2022 Date Puja Vidhi: हिंदू धर्म में वैसे तो सभी एकादशियों का महत्व है लेकिन इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष में पड़ती है. ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में इंदिरा एकादशी व्रत रखने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह एकादशी व्रत भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. भक्त इस दिन इंदिरा एकादशी का व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की विधिवत्त पूजा करते हैं. इस बार इंदिरा एकादशी व्रत 21 सितंबर 2022 को रखा जाएगा.

इंदिरा एकादशी 2022 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी व्रत पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 21 सितंबर को सुबह 06 बजकर 09 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक है. यह समय भगवान श्री हरि की पूजा के लिए उत्तम है. इसके अलावा भक्त 10 : 43 AM  से 12 : 14 PM के बीच भी भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं. इस दिन शिव योग भी लग रहा है, जो कि सुबह 09 बजकर 13 मिनट से आरंभ होगा.

इंदिरा एकादशी 2022 व्रत तिथि एवं पारण समय

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 सितंबर दिन  मंगलवार को 09: 26 PM से शुरू होकर 21 सितंबर दिन बुधवार को 11:34  PM पर समाप्त होगी. उदयातिथि के नियमनुसार इंदिरा एकादशी व्रत 21 सितंबर को रखा जाएगा. इंदिरा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 22 सितंबर को सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 35 मिनट के बीच करना अति उत्तम होगा.

इंदिरा एकादशी 2022 का महत्व

इंदिरा एकादशी व्रत रखने से पितरों को यमलोक से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि श्राद्ध पक्ष/पितृ पक्ष में आने वाली एकमात्र इंदिरा एकादशी का पुण्य अगर पितरों को समर्पित कर दिया जाए, तो नरक गए पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय
Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget