एक्सप्लोरर

Horoscope 2024: मेष-मीन राशि, एक साथ पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल

Horoscope 2024: हैप्पी न्यू ईयर 2024 शुरू होने वाला है. नववर्ष के आगमन में कुछ ही दिन शेष है, साल 2023 की खट्टी-मिट्टी यादों को सजोते हुए 2024 कैसा रहेगा, जानते हैं राशिफल 2024.

Horoscope 2024: साल 2024 आने वाला है. नया साल खुशियां लेकर आए ऐसी सभी की कामना है. मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए नया साल क्या कुछ लेकर आ रहा है, ग्रहों-नक्षत्रों की चाल क्या लेकर आ रही है.

नये साल में विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा, उन्हें मेहनत का फल मिलेगा या नहीं. जिन लोगों के पास जॉब नहीं है या अच्छी जॉब की तलाश में हैं. वे क्या सफलता प्राप्त कर पाएंगे. ऐसे कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए आप अपना वार्षिक राशिफल जानने के लिए उत्सुक हैं. नया साल शिक्षा, करियर, लव लाइफ, बिजनेस आदि के लिए कैसा रहेगा विख्यात ज्योतिषाचार्य से जानते हैं, सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2024 (Rashifal 2024)-

मेष राशि 2024

वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने का बहुत लाभ मिलेगा. इससे आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी. शनि आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपको पक्की आमदनी प्रदान करेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक बनेंगे. राहु की उपस्थिति द्वादश भाव में होने से आपके विदेश यात्राओं के योग बनेंगे. हालांकि इसी वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मेष राशिफल 2024

वृष राशि 2024

वर्ष 2024 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे. लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे. 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे तब इन समस्याओं में कमी आएगी. लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा. योगकारक ग्रह शनि के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने से आप मेहनत भी कराएंगे और अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा. भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का प्रभाव मिलेगा. करियर में उन्नति होगी. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- वृषभ राशिफल 2024

मिथुन राशि 2024

मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा. गृहस्थ सुख में वृद्धि के योग हैं और जीवनसाथी को अथवा जीवनसाथी से धन लाभ के योग बनेंगे. संतान चिंता रह सकती है और छाती के रोग परेशान करेंगे. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मिथुन राशिफल 2024

कर्क राशि 2024

कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष नौकरी में औसत परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि शनि इस पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं. अष्टम भाव में शनि आपके लिए नौकरी में कुछ परेशानियां और चुनौतियां की वजह बन सकते हैं. आपको नौकरी में अचानक से स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है और कुछ जातकों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कर्क राशिफल 2024

सिंह राशि 2024

सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष लगभग हर तरह से लाभदायक रहने वाला है. क्योंकि इस वर्ष उन्हें आमदनी के नए स्तोत्र मिलेंगे. शनि कुंडली के सातवें भाव में विराजमान होंगे, जिस कारण उनकी आमदनी में वृद्धि होगी. इस वर्ष आपकी आमदनी में आपकी सोच से ज्यादा बढ़ोतरी होगी. जो लोग कर्ज़ की स्थिति में थे, उनके कर्ज खत्म होंगे. जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें इस वर्ष राहत मिलेगी. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-सिंह राशिफल 2024

कन्या राशि 2024

वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा. प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी. व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी. कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा. राहु और केतु इसमें आपके लिए सहायक होंगे या संपर्क बाहर विदेश से भी हो सकते हैं. इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कन्या राशिफल 2024

तुला राशि 2024

दूसरे भाव में शुक्र और बुध मीठा बोलने वाला बनाएंगे जिससे आप अपने प्रियतम और किसी को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे. वर्ष के बीच-बीच में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी. सप्तम भाव में देव गुरु बृहस्पति महाराज आपको पूरे वर्ष की शिक्षा दे जाएंगे और आप जितना अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और जीवन साथी को महत्व देंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- तुला राशिफल 2024

वृश्चिक राशि 2024

साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी. नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं. अप्रैल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे. इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे. मई से गुरु का गोचर आपके व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- वृश्चिक राशिफल 2024

धनु राशि 2024

शनि पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे. यदि आप इस वर्ष अपने आलस्य को छोड़ देंगे तो जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर पाएंगे. राहु पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु दशम भाव में बने रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और पारिवारिक संबंधों में भी रस्साकशी की स्थिति बन सकती है. आइये ज्योतिष से जानते है कि करियर, आर्थिक स्थिति, फैमली, प्रेम आदि को लेकर धनु राशि वालों का नववर्ष 2024 कैसा रहेगा. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- धनु राशिफल 2024

मकर राशि 2024

शनि दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे. आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. गुरु 1 मई तक चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएंगे और करियर को भी सफलता देंगे. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मकर राशिफल 2024

कुंभ राशि 2024

राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि में पूरे वर्ष बने रहेंगे. यह आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा. आप हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे. आपकी मेहनत आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कुंभ राशिफल 2024

मीन राशि 2024

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे. आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. धन संचित करने में आपको सफलता मिलेगी. केवल इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बढ़िया होने लगेंगे. पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मीन राशिफल 2024

यह भी पढ़ें- Rahu Budh Yuti 2024: नए साल में होगी राहु और बुध की युति, खुल जाएंगे इन 3 राशियों के भाग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget