एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2023: होलिका दहन के लिए इन पेड़ों की लकड़ियों का न करें उपयोग, संतान पर पड़ता है बुरा असर

Holika Dahan 2023 Rules: होलिका दहन 7 मार्च 2023 को है वहीं 8 मार्च 2023 को रंग वाली होली. शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम है जो होलिका दहन पर नहीं करना चाहिए. ये गलतियां आपको कंगाल बना सकती है.

Holika Dahan 2023 Date: हर साल लोगों को होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है और फिर अगले दिन रंगोत्सव मनाते हैं. इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को है वहीं 8 मार्च 2023 को रंग वाली होली. कई जगह दिवाली की तरह ही होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू होकर 5 दिन तक यानी रंग पंचमी तक मनाया जाता है.

होलिका दहन के लिए होलाष्टक से ही तैयारियां शुरू हो जाती है. होली से पहले लोग लकड़ी, उपले एक जगह इकट्ठा करके रखते हैं और फिर होलिका दहन पर उसमें अग्नि प्रज्वलित कर ये त्योहार मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम है जो होलिका दहन पर नहीं करना चाहिए. ये गलतियां आपको कंगाल बना सकती है.

होलिक दहन के लिए इन लकड़ियों का इस्तेमाल न करें (Do not Use these tree wood for Holika Dahan)

सनातन धर्म में कई पेड़ जैसे बरगद, पीपल, आंवला, अशोक, शमी, नीम, आम, केला और बेल को पूजनीय माना जाता है. इनकी लकड़ियों का प्रयोग यज्ञ, अनुष्ठान आदि शुभ कार्यों के लिए किया जाता है. ऐसे में होलिका दहन के लिए इन पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे पितृ और कालसर्प दोष लगता है. इन दोषों के कारण संतान संबंधी समस्याएं, वैवाहिक जीवन में अशांति आने लगती है. कहते हैं इन पेड़ों को नुकसान पहुंचाने से घर में दरिद्रता का वास होता है. धनवान भी कंगाली की कगार पर आ जाता है.

इन लकड़ियों से करें होलिका दहन

होलिका दहन के लिए गूलर और अरंडी के पेड़ टहनियों का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं जो किसी सूखे हुए पेड़ की लकड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं. होलिका के ऊपर भाग में गाय के गोबर से बने कंडे का प्रयोग करें. ये पर्यावरण के लिए अच्छा माना जाता है.

होलिका दहन के नियम (Holika Dahan Rules)

  • धार्मिक मान्यता है कि जिन दंपत्ति का केवल एक ही संतान (पुत्र) हो उन्हें होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित नहीं करना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता.
  • होलिका दहन भद्रा रहित प्रदोष काल में ही किया जाता है. इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च शाम 6:23 से लेकर 8:51 तक रहेगा.
  • कहते हैं कि नवविवाहिता को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. साथ ही पहली होली अपने मायके में मनानी चाहिए.
  • होलिका दहन के दिन पैसों की उधारी करना आपको आर्थिक मोर्चे पर भारी पड़ सकता है. इससे धन हानि होती है और किसी को दिया हुआ पैसा वापस नहीं आता.

Holi 2023: होली से जुड़े त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां देखें, जानें होलिका दहन, लठ्‌ठमार होली, रंगभरी एकादशी, रंगपंचमी की डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget