एक्सप्लोरर

Holashtak 2024: होलाष्टक में क्यों नहीं होते शुभ काम, ये 8 दिन क्यों हैं अशुभ, मार्च में कब से हो रहे हैं ये शुरू

Holashtak 2024: होली से पहले के 8 दिन अशुभ माने गए हैं, क्योंकि इस दौरान होलाष्टक होते हैं. होलाष्टक में सारे ग्रह अशुभ हो जाते हैं. जानें होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं, क्यों है ये अशुभ, जानें

Holashtak 2024 Date: देशभर में होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है, लेकिन इससे आठ दिन पहले यानी फाल्गुन अष्टमी से होलाष्टक लग जाते हैं. होलाष्टक को अशुभ माना गया है, यही वजह है कि होलाष्टक में 16 संस्कार समेत कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है.

होलाष्टक 17 मार्च 2024 से 24 मार्च तक रहेंगे. धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक में वरदान भी बेकार साबित हो जाते हैं. आखिर क्यों होलाष्टक के 8 दिन होते हैं अशुभ, किस दिन कौन सा ग्रह डालता है अशुभ प्रभाव जानें.

होलाष्टक में उग्र हो जाते हैं 9 ग्रह (Holashtak Significance)

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के समय सभी 8 ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है. ऐसे में शुभ कार्यों के लिए ग्रहों की ये स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है. इस दौरान मांगलिक कार्य करना या किसी नए काम की शुरुआत करने से उसमें सफलता नहीं मिलती, तमाम तरह की रुकावटें आती हैं.

इन ग्रहों के निर्बल होने से मनुष्य की निर्णय क्षमता क्षीण हो जाती है. इस कारण मनुष्य अपने स्वभाव के विपरीत फैसले कर लेता है. जीवन में बीमारी, क्लेश और यहां तक की अकाल मृत्यु का साया भी मंडराने लगता है.

होलाष्टक क्यों है अशुभ ? (Why Holashtak is ashubh time)

पौराणिक कथा के अनुसार होली से आठ दिन पूर्व हिरण्यकश्यप ने बेटे प्रहलाद की विष्णु जी की भक्ति को भंग करने के लिए कई तरह से प्रताड़ित किया था. होलाष्टक ये 8 दिन यातनाओं के दिन माने जाते हैं. होलाष्टक में ग्रह भी अशुभ प्रभाव डालते हैं, यही कारण है कि होलाष्टक में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, आदि मांगलिक कार्य हवन या नया निवेश भी नहीं करना चाहिए. इसके परिणाम अशुभ होते हैं.

होलाष्टक में किस दिन कौन सा ग्रह होता है उग्र (Holashtak 8 planets effects)

  • होलाष्टक के पहले दिन यानी फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि पर चंद्रमा उग्र होता है.
  • नवमी तिथि पर सूर्य उग्र होते हैं.
  • दशमी तिथि पर शनि ग्रह उग्र होता है.
  • एकादशी तिथि पर शुक्र देता है अशुभ प्रभाव.
  • द्वादशी तिथि पर बृहस्पति,डालता है नकारात्मक प्रभाव
  • त्रयोदशी तिथि पर बुध उग्र होता है.
  • चतुर्दशी तिथि पर मंगल उग्र होता है.
  • पूर्णिमा तिथि पर राहु ग्रह का स्वभाव उग्र रहता है.

Holi 2024: होली पर लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण, होलिका दहन और भद्रा नोट करके रख लें डेट, टाइम-मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget