एक्सप्लोरर

Flower: शनि देव को नीले तो लक्ष्मी जी को पंसद हैं इस रंग के फूल, अन्य देवी देवताओं को कौन से रंग के पुष्प पसंद हैं? यहां जानें

Flower: हिंदू धर्म में पूजा- पाठ का विशेष महत्व है. कोई भी पूजा भगवान को बिना पुष्प अर्पित किए पूरी नहीं होती, जानते हैं कौन से भगवान को किस रंग का फूल अत्यंत प्रिय है.

Flower: भगवान कभी भी अपने भक्तों से कुछ नहीं मांगते, लेकिन आप भगवान को जो कुछ भी दें या अर्पित करें तो पूरे श्रद्धा भाव से साथ अर्पित करना चाहिए फिर चाहे वो फल-फूल, दान, मिष्ठान कुछ भी हो. हिंदू -धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है.

हर पूजा-पाठ को करने का एक तरीका है. कैसे भगवान की पूजा करें उसका भी एक नियम है और किस दिन कौन से भगवान की पूजा की जाए इसके बारे अलग-अलग दिन बनाए गए हैं.आज हम बात करेंगे कि किस दिन कौन से भगवान को किस रंग का या कौन-सा फूल अर्पित करें तो शुभ फल की प्राप्ति होगी.

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा-पाठ या कोई भी धार्मिक काम फूलों को अर्पित किए बिना पूरा नहीं माना जाता .देवी-देवताओं की आराधना में शामिल सभी सामग्रियों में सबसे पहले और खास चीज पुष्प ही होते हैं. पूजा में अगर पुष्म नहीं होते तो वो पूजा पूरी नहीं होती. भगवान को उनके प्रिय फूल अर्पित करने पर वे जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामनाएं जल्दी पूरा करते हैं.

गणेश
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ की शुरुआत सबसे पहले गणेश जी से होती है. गणेश जी को दूर्वा फूल अत्यंत प्रिय है.गणेशजी को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं.

भगवान शंकर
भोलेनाथ मात्र एक लोटे जल से प्रसन्न हो जाते हैं.भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है. भगवान शिव को केवड़े का फूल चढ़ाना वर्जित माना गया है.

भगवान विष्णु
विष्णु भगवान तुलसी चढ़ाने से जल्द प्रसन्न होते हैं. तुलसी के पत्ते के अलावा भगवान विष्णु को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के फूल अति प्रिय हैं. कार्तिक मास में भगवान विष्णु जी की केतकी के फूलों से पूजा करने का बहुत महत्व है. लेकिन विष्णुजी को आक और धतूरा नहीं चढ़ाना चाहिए.

भगवान श्रीकृष्ण
भगवान श्रीकृष्ण को उनके बाल रूप में पूजा जाता है, जिन्हें हम लड्डू गोपाल कहते हैं. कान्हा जी को तुलसी का भोग बहुत ही प्रिय होता है. इसके अलावा भगवान कृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक , मालत, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं.

मां दुर्गा
मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अधिक प्रिय होते हैं. मां को गुडहल और गुलाब के फूल विशेषकर चढ़ाएं जाने चाहिए.इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, गुलाब, चंपा के फूल चढ़ाने से भी देवी मां प्रसन्न होती हैं.

माता लक्ष्मी
माता लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है. साथ ही मां को पीले और लाल फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं.  

हनुमान जी
हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प अर्पित किए जाते हैं. हनुमान जी को लाल गुलाब, लाल गेंदा चढ़ाए जाने चाहिए.

शनि देव
शनि देव को किसी भी नीले रंग का फूल चढ़ा कर प्रसन्न किया जा सकता है. 

मां सरस्वती
विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद या पीले रंग का फूल चढ़ाए जाते हैं.सफेद गुलाब , सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल से भी मां सरस्वती वहुत प्रसन्न होती हैं.

सूर्यदेव
भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रोज जल और लाल रंग के फूल चढ़ाने की परंपरा है.

Good Morning Tips:सुबह उठ कर धरती मां का ले आशीर्वाद, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
Aaj Ka Panchang 20 July 2026: आज सोमवार का पूरा पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल
आज सोमवार का पूरा पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और राशिफल
Meen Saptahik Rashifal 20-26 July 2026: विरोधी करेंगे समझौते की पहल, आपका एक फैसला बदल सकता है किस्मत, मीन का सप्ताहिक राशिफल
विरोधी करेंगे समझौते की पहल, आपका एक फैसला बदल सकता है किस्मत, मीन का सप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026: कुंभ वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, प्रमोशन पर बन सकती है बात, देखें साप्ताहिक राशिफल
कुंभ वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, प्रमोशन पर बन सकती है बात, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget