एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2022 Date: हरियाली तीज कब है? जानें सही शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2022 Date: सावन माह (Sawan 2022) में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी 31 जुलाई 2022, रविवार को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा.

Hariyali Teej 2022 Date: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पूजा-पाठ और अनुष्ठान करने के लिए सावन माह (Sawan 2022) सबसे सर्वोत्तम महीना माना जाता है. इस महीने भगवान शिव की आराधना करना बहुत शुभ माना जाता है. सावन में हरियाली तीज के व्रत का बहुत  महत्व है. इस दिन को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है. सावन में चारो तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है. सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी 31 जुलाई 2022, रविवार को हरियाली तीज (Teej 2022) का त्योहार मनाया जाएगा.

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

तृतीया तीथि आरम्भ: 31 जुलाई 2022,रविवार- सुबह 3 बजे से

तृतीया तीथि समाप्त: 1 अगस्त 2022,सोमवार- सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर

हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहते हैं. ये व्रत अत्यंत पावन और फलदायी व्रत माना जाता है. सुहागन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्व है. आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है. इसका वर्णन शिवपुराण में भी मिलता है. लिहाजा इस दिन मां पार्वती और भोलेनाथ का आर्शीवाद पाने के लिए वैवाहिक महिलाएं दिनभर का उपवास रखती हैं और पति सहित समस्त घर के लिए सुख, समृद्धि की कामना करती हैं. कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं.

मायके से आता है सिंजारा

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं के लिए मायके से सिंजारा आता है. जिसमें कपड़े, गहने, शृंगार का सामान, मेहंदी, मिठाई और फल आदि भेजे जाते हैं.इसमें श्रृंगार के सामान को बड़ी अहमियत दी गई है. सिंजारे में सोलह श्रृंगार को शामिल करके सदा सुहागन रहने की शुभकामनाएं दी जाती हैं. सावन के महीने में इस दिन झूला झूलने और लोकगीत गाने का भी विशेष महत्व है.

वर और कन्या के विवाह में यदि बाधा, अड़चन आ रही है तो सावन शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को करें ये काम

August Festival 2022: सावन का शुक्ल पक्ष आज से शुरू, आने वाले 15 दिनों के व्रत और पर्व की लिस्ट यहां देखें

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget