एक्सप्लोरर

Happy New Year 2024: शुभ योग में होगी नए साल की शुरुआत, ये उपाय सुख-समृद्धि से भर देंगे साल 2024

New Year 2024 Upay: नए साल की शुरुआत हमेशा खास तरीके से करनी चाहिए. 1 जनवरी 2024 को कई शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन कुछ खास उपाय करके आप नए साल को खुशियों से भर सकते हैं.

New Year 2024: कल 1 जनवरी से साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी. नया साल मन में भी नई उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है. इस बार साल 2024 की शुरुआत अत्‍यंत शुभ संयोग में होने जा रही है. 01 जनवरी, 2024 को सोमवार पड़ रहा है. यह दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. सोमवार के दिन से नए साल की शुरुआत होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा 1 जनवरी को आयुष्‍मान योग भी बन रहा है. ज्‍योतिष शास्त्र में आयुष्‍मान योग बहुत ही ज्‍यादा शुभ माना जाता है. इस योग के शुभ प्रभाव से व्‍यक्‍ति को उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है.

साल के पहले दिन कुछ ज्‍योतिषीय उपायों से भगवान शिव को प्रसन्‍न किया जा सकता है. भोलेनाथ की कृपा से आने वाला साल आपके लिए सुख-समृद्धि से भर जाएगा. भगवान शिव के आशीर्वाद से साल 2024 में आप खूब तरक्की करेंगे. जानते हैं साल के पहले दिन आप कौन-कौन से उपाय आजमा सकते हैं.

साल के पहले दिन कर लें ये उपाय

  • साल की शुरुआत पर यानी 01 जनवरी, सोमवार के दिन एक लोटे में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करें. शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ की आराधना करें और उनसे प्रार्थना करें की पूरे साल आप पर उनकी कृपा बनी रहे.
  • शंकर भगवान को बेलपत्र बहुत प्रिय हैं. साल के पहले दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें. माना जाता है कि भोलेनाथ बेलपत्र से जल्‍दी प्रसन्‍न हो जाते हैं और अपने भक्‍तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.  इस दिन घी, शक्‍कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं.
  • साल की शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है. ऐसे में आपको इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर शंकर भगवान की पूजा करनी चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि साल 2024 में पूरे साल आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे, तो 1 जनवरी को स्‍नान करने के बाद सफेद रंग के वस्‍त्र धारण करें और माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें.
  • साल के पहले दिन दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. माना जाता है कि साल के पहले दिन दान करने से पूरे साल घर में सुख-संपत्ति का वास रहता है. 1 जनवरी को सफेद चीजों जैसे कि दही, सफेद रंग के कपड़े, दूध और चीनी का दान करें. इन चीजों के दान से शंकर भगवान जल्‍द प्रसन्‍न होते हैं.
  • नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी आराधना करनी चाहिए. पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं. पूजा समाप्त होने के बाद इस नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर इसे अपनी तिजोरी में रख दें. इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है.

ये भी पढ़ें

मेष राशि में मार्गी हुए गुरु, बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
मंगला गौरी की पूजा में पढ़ें ये कथा, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी माता!
Kanwar Yatra: यूपी में डाक कांवड़ के साथ पुलिसवाले की दौड़ का VIDEO वायरल, कारण जान आप भी करेंगे सलाम!
यूपी में डाक कांवड़ के साथ पुलिसवाले की दौड़ का VIDEO वायरल, कारण जान आप भी करेंगे सलाम!
Mithun Saptahik Rashifal 3 to 9 August 2026: परिवार में बढ़ सकता है तनाव, कारोबार में भूलकर भी न करें ये गलती, देखें मिथुन साप्ताहिक राशिफल
परिवार में बढ़ सकता है तनाव, कारोबार में भूलकर भी न करें ये गलती, देखें मिथुन साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget