एक्सप्लोरर

Guru Margi 2023: मेष राशि में मार्गी हुए गुरु, बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत

Jupiter Direct In Aries: गुरु आज 31 दिसंबर को मेष में मार्गी हो गए हैं. मार्गी अवस्था में कोई ग्रह सीधी चाल चलने लगता है. गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी.

Guru Margi 2023 Effects: साल 2023 का आखिरी गोचर आज 31 दिसंबर को हुआ है. इस साल के अंतिम दिन सुबह 7 बजकर 08 मिनट पर गुरु मेष राशि में मार्गी हो गए हैं. गुरु की मार्गी स्थिति कई लोगों को समस्याओं और बाधाओं से बाहर निकालने का काम करेगी. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सत्गुण प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है.  यह लोगों का भाग्य भी निर्धारित करता है. इसे धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है. कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है. आइए जानते हैं कि मेष राशि में गुरु के मार्गी होने से किन राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है.

मेष राशि (Aries)

गुरु आज मेष राशि के लग्न भाव में मार्गी हुए हैं. इसके शुभ प्रभाव से आप किसी दुविधा की स्थिति से बाहर आ जाएंगे. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. गुरु के मार्गी अवस्था के दौरान आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगें जिससे आगे चलकर आपको खूब फायदा होगा. इस राशि के लोगों को ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होगी. गुरु ग्रह की मार्गी चाल के प्रभाव से आप में परिपक्वता आएगी. आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति होगा. छात्रों के लिए यह समय बहुत फलदायी रहेगा. शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियों अब खत्म हो जाएंगी.

कर्क राशि (Cancer)

गुरु के मार्गी होने से कर्क राशि वालों के करियर में चल रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी. इस राशि के जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते थे उन्हें नौकरी में बदलाव करने का अच्छा मौका मिल सकता है. गुरु और पिता के आशीर्वाद से आप आगे बढ़ते जाएंगे. घर-परिवार के सदस्यों के साथ चल रहा आपका विवाद दूर होगा. इस राशि के लोगों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा था तो वो भी गुरु के शुभ प्रभाव से दूर हो जाएगा. आपको ज्यादातर काम में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होकर वृश्चिक राशि वालों को अच्छे परिणाम देंगे. अगर आप धन और परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे तो गुरु ग्रह की मार्गी चाल से आपको सारी समस्याओं से राहत मिलेगी. वृश्चिक राशि के उन छात्रों के लिए भी यह समय फलदायी रहेगा जिन्हें पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ था. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिलेगी. आपके जीवन में प्रेम का आगमन होगा. आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी. आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है. विदेश जाने के भी अवसर मिल सकते हैं. .

कुंभ राशि (Aquarius)

गुरु मार्गी होकर कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति  बहुत अच्छी रहेगी. इस राशि के जो लोग धन से संबंधित जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, उन्हें अब आपको उनसे मुक्ति मिल जाएगी. आपको आय बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे. भाई-बहनों के साथ चल रहे आपके मतभेद अब दूर हो जाएंगे. कुंभ राशि वालों को अपने पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. आपका वैवाहिक जीवन बहुत अनुकूल रहने की संभावना है. इस राशि के अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे. 

ये भी पढ़ें

नया साल आने से पहले घर के बाहर कर दें ऐसी तस्वीरें, पूरे साल रहेगी सुख-शांति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaturmas 2026: भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?
भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?
Meen Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Kumbh Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार
टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार
Makar Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह
करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget