एक्सप्लोरर

Hanuman Ji: हनुमान जी के परम भक्त थे ये मुस्लिम शासक, किसी ने मंदिर बनाया तो किसी ने की भंडारे की परंपरा

Hanuman Ji: हनुमान जी के भक्तों में हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम भक्त भी शामिल हैं. खासकर अवध के नवाबों में हनुमानजी में प्रति गहरी आस्था रही है. किसी ने मंदिर बनाया तो किसी ने भंडारे की परंपरा शुरू की.

Hanuman Ji: पवनपुत्र हनुमान के कई भक्त हैं. हनुमान जी के भक्तों की सूची में मुस्लिम भक्त भी शामिल हैं. हनुमान जी अपने सभी भक्तों पर दया दिखाकर उन्हें संकट से मुक्त करते हैं, क्योंकि हनुमान जी केवल देवता ही नहीं बल्कि योद्धा भी है. ज्ञान, बल और पराक्रम के साथ दया भाव रखना ही उन्हें महान बनाता है. कई पौराणिक कथा-कहानियों में उल्लेख मिलता है कि कलयुग में संकटों को पार करने के लिए हनुमान जी आज भी मनुष्य की सहायता करते हैं. जो भक्त हनुमान जी का श्रद्धा भाव के साथ स्मरण करता है, उनके सब दुख दूर हो जाते हैं.

देशभर में हनुमान जी के कई मंदिर हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हैं जिन्हें मुस्लिम भक्तों ने बनवाया था. हनुमान जी ने इन मुस्लिम भक्तों पर आई विपदा और संकट से निकालने के लिए अपनी कृपा बरसाई थी. देश का प्रसिद्ध अयोध्या का हनुमान गढ़ी मंदिर और लखनऊ का अलीगंज हनुमान मंदिर मुस्लिम भक्तों ने बनवाया गया था. इन मंदिरों के निर्माण के पीछे दिलचस्प कहानी भी जुड़ी है.

रामनगरी अयोध्या में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर का निर्माण करीब 300 साल पहले हुआ था. वहीं लखनऊ के अलीगंज में महावीर मंदिर का निर्माण 6 जून 1783 को किया गया था. इन दोनों मंदिरों का निर्माण मुस्लिम शासकों द्वारा कराया गया था. हनुमान जी ने इनपर अपनी ऐसी कृपा बरसाई ये भगवान हनुमान के परम भक्त बन गए.

हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित है. अयोध्या की सरयू नदी के दाहिने तट पर ऊंचे टीले पर स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन के बिना श्रीराम की पूजा अधूरी मानी जाती है. यह मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है, जिसका निर्माण मुस्लिम राजा ने कराया था. इतिहासकारों के अनुसार लगभग 300 साल पहले यहां के सुल्तान मंसूर अली थे. एक रात उनके इकलौते बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई. तबियत ऐसी खराब हो गई जान बचना मुश्किल लग रहा था. तब उनके दरबार में किसी ने सुल्तान अली मंसूर को हनुमान की अराधना करने की सलाह दी. बेटे की प्राण रक्षा के लिए सुल्तान ने श्रद्धा से मन में हनुमान जी को याद किया.

हनुमान जी की कृपा से उनके बेटे की सांसें सामान्य होने लगी और वह ठीक हो गया. इस घटना के बाद से हनुमान जी के प्रति सुल्तान की श्रद्धा बढ़ गई. सुल्तान ने अपनी 52 बीघा जमीन मंदिर और इमली वन के नाम कर दी. बाद में संत अभयारामदास के सहयोग और निर्देशन पर यहां हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ, जिसे हनुमान गढ़ी के नाम से जाना जाता है.

अलीगंज हनुमान मंदिर, लखनऊ

कुछ इसी प्रकार लखनऊ के अलीगंज में भी हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ. करीब 200 साल पहले पूर्व अवध के नवाब मुहम्मद अली शाह और उनके बेगम रबिया को संतान नहीं हो रही थी. काफी मन्नतों के बाद भी उन्हें औलाद नहीं हुआ. तब राबिया को किसी ने हिंदू संत के पास जाने की सलाह दी. औलाद न होने के कारण बेगम इतनी दुखी हो चुकी थी कि वह संत के पास चली गई. संत ने उन्हें सच्चे मन से हनुमान जी की अराधना करने को कहा.

बेगम में हनुमान जी अराधना करनी शुरू कर दी. सपने में उसे हनुमान जी के दर्शन हुए. स्वप्न में हनुमान जी ने बेगम से कहा कि, इस्लामीबाड़ा टीले के नीचे दबी मूर्ति को निकालकर मंदिर निर्माण कराने को कहा. जब टीले की खुदाई हुई तो वहां सच में हनुमान जी की प्रतिमा निकली. हनुमान जी के आदेश के अनुसार बेगम ने मंदिर का जीर्णोधार कराया. इसके बाद मुहम्मद अली शाह और बेगम राबिया को औलाद सुख मिल गया.

भगवान हनुमान में नवाबों की आस्था

लखनऊ के अलीगंज में महावीर मंदिर का निर्माण 6 जून 1783 को किया गया था. इस मंदिर से न सिर्फ हिंदू बल्कि मुस्लिमों की आस्था भी जुड़ी है. मंदिर पुराना हो जाने के कारण यहां भक्तों का पहुंचना संभव नहीं था. तब नवाब सआदत अली खान की मां आलिया ने हनुमान मंदिर का निर्माण कराया. कहा जाता है कि, आलिया को कोई संतान नहीं थी. लेकिन हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद मंगलवार के दिन नवाब सआदत अली खान का जन्म हुआ. मन्नत पूरी होने के बाद आलिया ने मंदिर के ऊपर चांद-तारा भी लगवाया, जोकि आज भी है. ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर नवाब वाजिद अली शाह ने प्राचीन हनुमान मंदिर में लगने वाले मेले में बह्मभोज का आयोजन किया. उनकी बेगम की ओर से बंदरों को चना खिलाया जाता है. इस तरह से बड़ा मंगल पर भंडारे की परंपरा की शुरुआत हुई.

ये भी पढ़ें: Narmada Jayanti 2025: नर्मदा जयंती आज, क्या सच में शिव के पसीने से हुआ नर्मदा का जन्म?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकार की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजाका मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजाका मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
Second Sawan Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget