एक्सप्लोरर

Garuda Purana 2023: गरुड़ पुराण के अनुसार जिस घर पर किए जाते हैं ये काम, वहां लग जाता है दुखों का अंबार

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करना दुखों का कारण बन सकता है. साथ ही इन कामों को करने से घर पर दरिद्रता का वास होने लगता है. जानें कौन से हैं वो काम.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का ऐसा ग्रंथ है जिसे 18 महापुराणों में एक माना गया है. गरुड़ पुराण में बताए गए ज्ञान और नीति-नियम के बातों पर जो व्यक्ति अमल करता है उसे जीवन में कभी भी किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है.

गरुड़ पुराण ग्रंथ में भगवान विष्णु बताते हैं कि, कौन सा कार्य कर्म और धर्म संगत है और कौन सा नहीं. धर्म-कर्म और नीति-नियम के साथ ही गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद यमलोक की यात्रा और स्वर्ग-नरक के बारे में भी बताया गया है. गरुड़ पुराण में बताई बातों का अनुसरण करने पर व्यक्ति को सही और गलत कार्यों के बीच के भेद के बारे में पता चलता है, जिससे कि वह कर्म-धर्म की राह में चलकर बेहतर जीवन जी सके. इससे व्यक्ति न केवल जीवन में सुखी रहता है बल्कि मृत्यु के बाद उसे सद्गति की प्राप्ति होती है.

इसी तरह गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे भूलकर नहीं करना चाहिए. विशेषकर घर की स्त्रियों को ये काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए. ये काम घर के दुख और दरिद्रता का कारण बनते हैं. जानते हैं क्या है वो काम.

अन्न का दान नहीं करना: दान करना बहुत ही पुण्य का काम होता है. अन्न का दान करने से न केवल आपका बल्कि सात पीढ़ियों का कल्याण होता है. इसलिए अन्न का दान जरूर करें और भूखे व जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्यनुसार भोजन जरूर कराएं.

पति से न रहें दूर: पत्नी पति की अर्धांगिनी होती है. यानी पति का आधा अंग. गरुड़ पुराण के अनुसार किसी भी पत्नी को अपने पति से दूर नहीं रहना चाहिए. खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए पति-पत्नी का साथ रहना बहुत जरूरी है. यदि किसी कारण दोनों के बीच मतभेद भी हो जाए, तब भी पति से दूर न रहे. लंबे समय तक पति-पत्नी के दूर रहने से रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है और पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

किसी का अपमान न करें: कभी भी किसी का अपमान न करें. इसलिए अपने मुख से ऐसा कोई कठोर शब्द न बोले, जिससे किसी का मन दुखी हो. इसलिए कोई आपसे उम्र में छोटा हो या बड़ा सभी से विनम्रता से बात करें और गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: दान देने का सही नियम क्या है? गरुड़ पुराण की इन बातों को मान लेंगे तो नहीं होगी पैसों की कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने कैंसिल की 10 रेगुलर ट्रेनें, देख लें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने कैंसिल की 10 रेगुलर ट्रेनें, देख लें लिस्ट
बीटेक के बाद युवाओं की पहली पसंद बना यह कोर्स; जानें क्यों है खास?
बीटेक के बाद युवाओं की पहली पसंद बना यह कोर्स; जानें क्यों है खास?
Embed widget