एक्सप्लोरर

भोलेनाथ के हर भक्त को जानने चाहिए भगवान शिव के ये 5 रहस्य

शिव अनादि हैं, सम्पूर्ण ब्रह्मांड शिव के अंदर समाया हुआ है, जब कुछ नहीं था तब भी शिव थे जब कुछ न होगा तब भी शिव ही होंगे.

देवों के देव महादेव अपने में कई रहस्य समटे हुए हैं. जैसे ब्रह्मण्ड का ना कोई अंत है, न कोई छोर और न ही इसका आरंभ. ठीक इस प्रकार शिव अनादि हैं सम्पूर्ण ब्रह्मांड शिव के अंदर समाया हुआ है. जब कुछ नहीं था तब भी शिव थे जब कुछ न होगा तब भी शिव ही होंगे.

हिंदू पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक शिव के 5 प्रमुख रहस्य हैं. हर भोले भक्त को इन रहस्यों को जानना चाहिए.

1-गले में लिपटा सांप: शिव में परस्पर विरोधी भावों का सामंजस्य देखने को मिलता है. शिव के मस्तक पर एक ओर चंद्र है, तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार है. भगवान शिव के गले में लिपटे रहने वाले नाग नागराज वासुकी हैं. वासुकी नाग ऋषि कश्यप के दूसरे पुत्र थे. इन्हें शिव का परम भक्त माना जाता है.

2- मस्तक पर चंद्रमा: शिव के मस्तक पर चंद्रमा के होने की कथा भी बड़ी अनूठी है. कहा जात है कि महाराज दक्ष ने चंद्रमा को क्षय रोग का श्राप दिया था जिससे बचने के लिए चंद्रमा ने भगवान शिव की आराधान की. चंद्रमा की भक्ति से प्रसन्न होकर न सिर्फ चंद्रमा की रक्षा की बल्कि उन्हें सिर पर धारण कर लिया.

3-आभूषण नहीं भस्म: भगवान शिव अन्य देवताओँ की तरह अपने शरीर पर आभूषण धारण नहीं करते बल्कि वह अपने शरीर पर भस्म रमाते हैं. शिव का अभिषेक भी भस्म से ही होता है. शिव संसार के आकर्षणों से परे हैं. मोह-माया उनके लिए भस्म के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है.

4-तीसरा नेत्र: देवों के देव महादेव के पास दो नहीं बल्कि तीन आंखें हैं. मान्यता के अनुसार, वह अपनी तीसरी आंख का प्रयोग तब करते हैं, जब सृस्टि का विनाश करना हो. यह रहस्य कम लोग जानते हैं कि शिव को तीसरी आंख कैसे मिली.

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार हिमालय पर भगवान शिव एक सभा कर रहे थे, जिसमें सभी देवता, ऋषि-मुनि और ज्ञानीजन शामिल थे. तभी सभा में माता पार्वती आईं और उन्होंने अपने मनोरंजन के लिए अपने दोनों हाथों से भगवान शिव की दोनों आंखों को ढक दिया.  माता पार्वती ने जैसे ही भगवान शिव की आंखों को ढका, संसार में अंधेरा छा गया. इसके बाद धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं में खलबली मच गई. संसार की ये दशा भगवान शिव से देखी नहीं गई और उन्होंने अपने माथे पर एक ज्योतिपुंज प्रकट किया, जो भगवान शिव की तीसरी आंख बनी.

5-तांडव नृत्य: तांडव नृत्य को लेकर अधिकतर लोग पूरा रहस्य नहीं जानते हैं. ज्यादातर लोग मानते हैं कि तांडव नृत्य शिव के क्रोध से जुड़ा है जो कि सही है. रौद्र तांडव  करने वाले शिव रूद्र कहे जाते हैं. लेकिन शिव का एक तांडव नृत्य आनंद प्रदान करने वाला भी है. इसे आनंद तांडव कहते हैं.आनंद तांडव करने वाले शिव नटराज कहे जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

हल्दी के ये चमत्कारिक उपाय नकारात्मक शक्तियों को रखेंगे आपके जीवन से दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Rashifal 7 July 2026: मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य
मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
Ramayan: राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget