एक्सप्लोरर

Diwali 2021: दिवाली की सफाई में बिगड़ सकती है किस्मत, इन चीजों को भूलकर भी न हटाएं

Diwali 2021: दीपों के त्योहार दिवाली में महज चंद दिन बचे हैं. ऐसे में हर घर में साफ-सफाई का दौर शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जिन्हें सफाई के दौरान फेंकने के बजाय संभालकर रखना जरूरी है.

Diwali 2021: घरों में इन दिनों दिवाली की सफाई हो रही है तो खराब, टूटे-फूटे सामान धड़ल्ले से कचरे में फेंके जा रहे हैं. पुराने की जगह नए सामान की खरीदारी हो रही है, लेकिन सफाई के दौरान कुछ ऐसे सामान भी मिल सकते हैं. जिन्हें फेंकना नुकसानदेह हो सकता है, आइए जानते हैं वे क्या चीजें हैं, जिन्हें फेंकने से रूठ सकती है किस्मत.

झाड़ू
यूं तो जब झाड़ू पुरानी हो जाती है तो कचड़े जैसे ही हो जाती हैं. ऐसे में घर के अंदर ज्यादा दिनों तक टूटी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है. मगर भूलकर भी गुरुवार या शुक्रवार को घर के बाहर झाड़ू ना फेकें. इससे मां लक्ष्मी भी झाड़ू के साथ घर के बाहर चली जाती हैं.

पर्स या जेब में रखे रुपये-सिक्के
आमतौर पर घरों में पुराने पर्स में कुछ सिक्के रख दिए जाते है, जिनका इस्तेमाल नहीं होता या वे चलन से बाहर हो चुके होते हैं. दिवाली की सफाई के दौरान अगर ऐसे किसी पर्स या कपड़ों में आपको पैसे मिल जाएं तो इन्हें संभालकर रख लें. इसे मां लक्ष्मी आशीर्वाद मानें और भूलकर भी बाहर न निकालें.

मोरपंख-मुरली
घर में झाड़ू-पोंछे के दौरान अगर मोरपंख या मुरली मिल जाए तो खुश हो जाएं. इन दोनों का रिश्ता श्रीहरि विष्णु, श्रीकृष्णजी से हैं, इनका घर में अचानक मिलने का संकेत है कि आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बरसने वाली है.

शंख या कौड़ी
शंख और कौड़ी का संबंध भी मां लक्ष्मी से है, ऐसे में सफाई करते हुए घर में इन्हें बिल्कुल न हटाएं. इन्हें मां का आशीर्वाद समझकर धोकर रख लें. इससे समृद्धि आएगी. इसी तरह भगवान का पुराना कैलेंडर भी न फेंकें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं.

पुराना चावल-लाल कपड़ा
किचन की सफाई में अगर आपको लंबे समय से रख पुराना चावल मिल जाए ता उसे हटाए नहीं. इसे मां की ओर से अक्षत प्रसाद मानकर रख लें. इसी तरह आलमारी की सफाई करते हुए अगर आपको कोई कोरा लाल कपड़ा मिलता है, जो किसी उपयोग के लायक नहीं दिख रहा है तो भी आप उसे सौभाग्य मानते हुए रख लें. लाल रंग का कपड़ा माता आशीर्वाद है और यह आपके सुनहरे कल का संकेत देता है.

इन्हें पढ़ें
Diwali 2021:दिवाली पर माता लक्ष्मी की खड़ी मूर्ति कर सकती है नुकसान, जानिए मूर्ति स्थापना का सही विधान

Chandra Grahan : जानिए क्यों लगता है ग्रहण, चंद्रमा-सूर्य पड़ जाते हैं मद्धिम, 19 को चंद्र ग्रहण पर क्या सावधानी बरतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget