एक्सप्लोरर

Havan and Yagya: हवन और यज्ञ में है बड़ा अंतर, इस बात क्या आप जानते हैं? इसे एक समझने की न करें भूल

Havan and Yagya: हिंदू धर्म में यज्ञ और हवन की परंपरा वैदिक काल से ही चली आ रही है. धर्म ग्रंथों के अनुसार मनोकामना मूर्ति और अनिष्ट को टालने के लिए यज्ञ और हवन कराए जाते हैं.

Havan and Yagya Difference: वेद और पूजा पद्धतियों में यज्ञ और हवन के महत्व के बारे में बताया गया है. यज्ञ और हवन सनातन हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसकी परंपरा सदियों से चली आ रही है. महाभारत और रामायण काल में भी यज्ञ और हवन के प्रसंग मिलते हैं. यज्ञ या हवन ऐसी धार्मिक क्रिया है जिसे आमतौर पर किसी मनोकामना की पूर्ति या अनिष्ट को टालने हेतु कराया जाता है.

यज्ञ और हवन का पौराणिक समय में जितना महत्व था, आज भी उनका भी महत्व है और इसे फलदायी माना गया है. हवन और यज्ञ दोनों ही धार्मिक क्रिया है, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है. इसलिए हवन और यज्ञ को एक समझने की भूल न करें. जानते हैं हवन और यज्ञ के अंतर के बारे में.

क्या है यज्ञ

यज्ञ की परंपरा वैदिक युग से चली आ रही है. संपूर्ण वेदों में यज्ञ का वर्णन मिलता है. धर्म ग्रंथों के अनुसार, यज्ञ की रचना सबसे पहले परमपिता ब्रह्माजी ने की थी. यह किसी पूजा का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है,जिसे गुरु या संत द्वारा अग्नि के चारों और मंत्रों का जाप करते हुए किया जाता है. यज्ञ के लिए प्रज्वलित की जानी वाली अग्नि को यज्ञाग्नि कहा जाता है. यज्ञ को सामान्यता कर्मकांड की विधि कहा जाता है. आमतौर पर यज्ञ, मनोकामना पूर्ति, अनिष्ट को टालने, उर्वरता, वर्षा और युद्धों पर विजय प्राप्ति के लिए कराए जाते हैं.

यज्ञ के बारे में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं- जब प्राणी कर्म करने पर विवश होता है, तब उसे ऐसा कर्म करना चाहिए जैसे कोई यज्ञ कर रहा हो. इस पर अर्जुन श्रीकृष्ण से पूछते हैं  प्रभु यज्ञ क्या है? तब श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं, पार्थ यज्ञ लोक कल्याण के लिए और भगवान की आराधना के लिए भी किया जाता है. हमारा जीवन भी एक यज्ञ के समान है, जिसमें सांसों की आहुति पड़ती है.

क्या है हवन

हवन यज्ञ का ही छोटा रूप है, जिसमें मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि में आहुति दी जाती है. हिंदू धर्म में हवन को शुद्धिकरण का एक कर्मकांड कहा जाता है. सरल अर्थ में कुंड में अग्नि के माध्यम से देवता के निटक हवि पहुंचाने की प्रकिया ही हवन कहलाती है. हवन कुंड में अग्नि को प्रज्वलित कर इस पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, लकड़ी आदि पदार्थों की आहुति दी जाती है. मान्यता है कि इससे आसपास मौजूद किसी बुरी शक्ति इत्यादि का प्रभाव दूर हो जाता है. हवन प्रक्रिया से नकारात्मकता से भी मुक्ति मिलती है. शुभकामना, स्वास्थ्य एवं समृद्धि इत्यादि के लिए भी हवन कराने का महत्व है.

ये भी पढ़ें: Ved Vaani: क्या होता है राजसूय यज्ञ, यजुर्वेद में मिलता है इसका उल्लेख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Aaj Ka Meen Rashifal 29 October 2026: 3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 October 2026: 4वें भाव में चंद्रमा का गोचर, प्रॉपर्टी मामलों में असुरक्षा और कार्यस्थल पर तनाव
4वें भाव में चंद्रमा का गोचर, प्रॉपर्टी मामलों में असुरक्षा और कार्यस्थल पर तनाव
Aaj Ka Makar Rashifal 29 October 2026: 5वें भाव में चंद्रमा और मालव्य योग, करवा चौथ पर दांपत्य में बढ़ेगा प्यार
5वें भाव में चंद्रमा और मालव्य योग, करवा चौथ पर दांपत्य में बढ़ेगा प्यार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget