एक्सप्लोरर

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा 29 या 30, नोट करें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. साल 2024 में धनतेरस की डेट लेकर लोगों में संशय है, जानते हैं साल 2024 में किस मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व.

Dhanteras 2024 Date: पांच दिवसीय दीपोत्सव (Deepotsav 2024) की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) के दिन से होती है. इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन को धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती, जो कि आयुर्वेद के देवता का जन्म दिवस है, के रूप में भी मनाया जाता है.इस दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन (Laxmi Pujan) और कुबेर (Kuber) भगवान की पूजा की जाती है.

धनतेरस 2024 डेट (Dhanteras 2024 Date)-

साल 2024 में धनतेरस की डेट (Dhanteras 2024 Date) को लेकर में लोगों में संशय बना हुआ है. पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31 मिनट पर होगी. वहीं त्रयोदशी तिथि अगले दिन 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1.15 मिनट तक रहेगी.

धनतेरस 2024  पूजन मुहूर्त (Dhanteras 2024 Pujan Muhurat)-

ऐसे में धनतरेस का पर्व मंगलवार 29 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा. धनतेरस की पूजा करने का शुभ मुहूर्त है शाम 6.31 से लेकर रात 8.13 मिनट तक. इस दौरान धनतेरस की पूजा के लिए आपको कुल 1 घंटा 42 मिनट का समय मिलेगा.

धनतेरस के दिन पूजा हमेशा प्रदोष काल में ही करनी चाहिए. इस दिन चौघड़िया मुहूर्त में पूजन नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन स्थिर लग्न में अगर पूजन किया जाए तो  लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है. इसीलिए प्रदोष काल के दौरान जब स्थिर लग्न प्रचलित होता है तो पूजन करना शुभ माना गया है. इसीलिए धनतेरस पूजन के लिए यह समय सबसे अच्छा माना गया है. साथ ही वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है.

धनतेरस 2024 पूजन- विधि (Dhanteras 2024 Pujan Vidhi)-

  • धनतेरस के दिन पूजा के स्थान पर कुबेर देव और लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें.
  • सभी देवी-देवताओं को मोली, रोली, अक्षत, पान, सुपारी, मिठाई, फल, फूल आदि चीजें अर्पित करें.
  • भगवान के समक्ष दीपक जलाएं.
  • पूजा के दौरान एक चांदी का सिक्का और नारियल भी अवश्य रखें.
  • इसके बाद भगवान धन्वंतरि और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें. साथ ही आरती करें.
  • इस दिन शाम के समय घर के बाहर यम दीपक जरुर जलाएं.

Kartik Amavasya 2024: कार्तिक अमावस्या कब ? स्नान-दीपदान के अलावा लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व, जानें डेट, मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget