एक्सप्लोरर

Dadi-Nani Ki Baatein: गर्भवती महिलाओं को नहीं लगानी चाहिए हाथों में मेहंदी, क्यों कहती है दादी-नानी

Dadi-Nani Ki Baatein: दादी-नानी अक्सर कहती है कि गर्भवती महिलाओं को हाथों में मेहंदी नहीं लगानी चाहिए. ये बात कितनी सही है. आइये जानते हैं शास्त्र और विज्ञान में इसके क्या कारण बताए गए हैं

Dadi-Nani Ki Baatein: अधिकतर महिलाओं को मेहंदी लगाना पसंद होता है. हिंदू धर्म में तो मेहंदी को सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना गया है. शादी विवाह से लेकर शुभ मांगलिक कार्य, व्रत-त्योहार और खुशी के उत्सव आदि में मेहंदी लगाने का महत्व है. सुहाग से जुड़े व्रत त्योहार तो मेहंदी के बिना अधूरे माने जाते हैं. सुहागन महिलाओं का तो मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना गया है.

लेकिन घर के बड़े बुजुर्ग या दादी नानी प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को मेहंदी लगाने से मना करती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह के कार्य वर्जित माने जाते हैं. क्योंकि इन कार्यों को गर्भावस्था में करने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है. इन्हीं में से एक है मेहंदी लगाना. इसलिए दादी नानी गर्भवती महिलाओं को मेहंदी लगाने से मना करती हैं.

दादी-नानी की ये बातें आपको कुछ समय के लिए अटपटी या फिर मिथक लग सकती है. लेकिन शास्त्र और विज्ञान (Shastra and Science) में इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है. इसलिए अगर आप दादी-नानी की बताई बातों को फॉलो करेंगे तो सुखी रहेंगे और भविष्य में होनी वाली अशुभ घटना से बच जाएंगे. आइए जानते हैं आखिर क्यों दादी-नानी प्रग्नेंसी के समय क्यों मेहंदी लगाने से मना करती हैं.

क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिषाचार्य अनीश व्यास के अनुसार, मेहंदी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है जोकि खुशी, प्रेम और सुंदरता का प्रतिनिधित्व करते हैं. मेहंदी लगाने से शुक्र ग्रह की ऊर्जा तीव्र होती है और इसे सद्भाव, समृद्धि और भावनात्मक संतुलन भी बना रहता है. इन्हीं कारणों से सुहागन महिलाओं का हाथों में मेहंदी रचाना बहुत ही शुभ माना गया है. लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान मेहंदी ना लगाने की सलाह दी जाती है. इसका कारण यह है कि गर्भावस्था के दौरान महिला की ग्रहों के प्रभाव के प्रति संवेदनशीलता काफी बढ़ जाती है.

यदि गर्भवती महिला की जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर, पीड़ित या फिर अशुभ स्थिति में हो तो ऐसे में मेहंदी लगाने से उसे सकारात्मक की जगह नकारात्मक या प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है. वहीं गर्भावस्था के दौरान अगर कुंडली में शनि, राहु या केतु जैसे ग्रह प्रबल हुए तो मेहंदी लगाना और भी अधिक नुकसानदायक हो सकता है. इससे बेवजह की परेशानी, चिंता और तनाव बढ़ सकते हैं. इन्हीं अशुभ प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए गर्भावस्था के दौरान मेहंदी न लगाने की सलाह दी जाती है. 

क्या कहता है विज्ञान

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मेहंदी लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें किसी तरह का केमिकल ना हो. अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आप मेहंदी लगा रहीं हैं तो इस दौरान आपको मिलावट वाली मेहंदी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आर्टिफिशियल या केमिकल युक्त मेहंदी लगाने से त्वचा में रिएक्शन या एलर्जी हो सकती है जोकि प्रेग्नेंसी के लिए हानिकारक है. इसलिए इस समय आपको नेचुरल मेहंदी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए पौधों से मेहंदी का पत्ता तोड़कर इसका पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं. नेचुरल मेहंदी लगाने से इसका गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Dadi-Nani Ki Baatein: प्रेग्नेंसी में नदी पार नहीं करना चाहिए, क्यों कहती है दादी-नानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kark Weekly Horoscope 7 to 13 June 2026: कर्क वालों के काम बन सकते है, बस वाणी पर कंट्रोल रखें, देखें साप्ताहिक राशिफल
कर्क वालों के काम बन सकते है, बस वाणी पर कंट्रोल रखें, देखें साप्ताहिक राशिफल
Mithun Weekly Rashifal 7 to 13 June 2026: प्रेम, पैसा और प्रतिष्ठा, मिथुन राशि के लिए तीनों मोर्चों पर क्यों खास है यह सप्ताह?
प्रेम, पैसा और प्रतिष्ठा, मिथुन राशि के लिए तीनों मोर्चों पर क्यों खास है यह सप्ताह?
Vrishabh Weekly Horoscope 7 to 13 June 2026: वृषभ वालों को इस सप्ताह किस्मत नहीं, आपकी ये समझदारी दिलाएगी सफलता
वृषभ वालों को इस सप्ताह किस्मत नहीं, आपकी ये समझदारी दिलाएगी सफलता
Mesh Weekly Horoscope 7-13 June 2026: विरोधियों और सीनियर्स की नजर रहेगी आप पर, जानें इस सप्ताह मेष वालों के लिए बड़ी चेतावनी
विरोधियों और सीनियर्स की नजर रहेगी आप पर, जानें इस सप्ताह मेष वालों के लिए बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget