एक्सप्लोरर

Chaturmas 2024: चातुर्मास कब शुरू हो रहा है ? 4 महीने के लिए मांगलिक कार्य पर लग जाएगी रोक

Chaturmas 2024 Date: चातुर्मास के चार महीने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इस दौरान मांगलिक कार्य पर रोक रहती है लेकिन पूजा, पाठ के लिए चातुर्मास शुभ फलदायी है. जानें चातुर्मास 2024 में कब शुरू होंगे.

Chaturmas 2024 Kab se Shuru: चातुर्मास यानि वो चार महीने जब देव शयनकाल में रहते हैं, मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. चातुर्मास में भले ही शुभ कार्य नहीं होते लेकिन जप, तप, पूजा, पाठ के लिए ये चार महीने श्रेष्ठ माने गया है.

आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लग जाते हैं, इसकी समाप्ति कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर होती है.  इस साल 2024 में चतुर्मास कब से शुरू होंगे, इसका महत्व, किन कार्यों पर रहेगी रोक आइए जानते हैं सभी जानकारी.

चातुर्मास 2024 में कब शुरू ? (Chaturmas 2024 Date)

इस साल चातुर्मास 17 जुलाई 2024 से शुरू हो रहे हैं, इस दिन देवशयनी एकादशी है. चातुर्मास का समापन 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी पर होगा. हिंदू कैलेंडर में आषाढ़ महीने के आखिरी दिनों में चातुर्मास शुरू हो जाता है, जो कि सावन, भादौ, अश्विन और कार्तिक महीने के आखिरी दिनों तक रहता है.

चातुर्मास में क्यों नहीं होते मांगलिक कार्य (why Mangalik work stop in Chaturmas)

हिंदू धर्म में मान्यता है कि चातुर्मास के 4 महीनों में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और सूर्य दक्षिणायन होते हैं. सूर्य का तेज कम होता है. ऐसे में इस दौरान मांगलिक कार्य करने पर देवताओं की कृपा प्राप्त नहीं होती, साथ ही कार्य का शुभ फल नहीं मिलता.

चातुर्मास कब से कब तक होता है ?

शास्त्रों में बताया गया है कि इस वक्त भगवान क्षीर सागर अनंत शैय्या पर शयन करते हैं. इसलिए इन चार महीनों में शुभ काम नहीं होते. उसके बाद कार्तिक महीने में शुक्लपक्ष की एकादशी पर भगवान योगनिद्रा से जागते हैं.  इस एकादशी को देवउठानी एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है.

चातुर्मास का महत्व क्या है ? (Chaturmas Significance)

चातुर्मास के समय ईश्वर का गुणगान और ध्यान करने से न सिर्फ जीवन में नई उर्जा का संचार होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी ये बहुत महत्वपूर्ण है. चातुर्मास के चार महीनों के दौरान संत-महात्मा, जैनमुनि और मनीषी अपनी किसी स्थान विशेष पर ठहरकर उपवास, मौन-व्रत, ध्यान-साधना करते हैं और ईश्वर से संपर्क साधने का प्रयास करते हैं. इसके फलस्वरूप उन्हें अद्भुत सिद्धियां प्राप्त होती है.

चातुर्मास के नियम (Chaturmas Rules)

चातुर्मास के शुरुआत में वर्षाऋतु रहती है, ऐसे में जल में हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, हमारी पाचन शक्ति भी मंद पड़ जाती. इस वजह है इन चार महीनों में खान-पान को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, इससे न सिर्फ दोष लगता है बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचता है.

  • चातुर्मास में कच्ची हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए.
  • दूध, दही, छाछ का सेवन करने से भी बचें
  • नॉनवेज और मसालेदार खाने की मनाही है.
  • चातुर्मास में थोड़े से शहद का सेवन रोज करेंगे तो सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा.

July Ekadashi 2024: जुलाई में 3 एकादशी का दुर्लभ संयोग, जानें इस माह में कब-कब है एकादशी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026: पांच नहीं छह दिन का महापर्व, जानें धनतेरस से भाईदूज की तिथि
पांच नहीं छह दिन का महापर्व, जानें धनतेरस से भाईदूज की तिथि
Aaj Ka Panchang 5 November 2026: एकादशी सुबह 10:35 तक, क्या इसके बाद व्रत खोल सकते हैं?
Aaj Ka Panchang 5 November 2026: एकादशी सुबह 10:35 तक, क्या इसके बाद व्रत खोल सकते हैं?
Aaj Ka Meen Rashifal 5 November 2026: 7वें चंद्रमा से बढ़ेगा नेतृत्व, नौकरी में उन्नति व निवेश से लाभ
7वें चंद्रमा से बढ़ेगा नेतृत्व, नौकरी में उन्नति व निवेश से लाभ
Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 November 2026: 8वें चंद्रमा से बढ़ेगी भागदौड़, रुका धन व वर्कस्पेस तनाव पर अलर्ट
8वें चंद्रमा से बढ़ेगी भागदौड़, रुका धन व वर्कस्पेस तनाव पर अलर्ट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget