एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: कल लग रहा है चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण की अवधि अशुभ मानी गई, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए, जानें 25 मार्च 2024 को लगने वाले चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें, क्या न करें

Chandra Grahan 2024: 25 मार्च 2024 को होली पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. ये साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है. इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं. धार्मिक मान्यता अनुसार चंद्र ग्रहण एक अशुभ घटना है.

इस दौरान सामान्य जन-जीवन को कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है लेकिन गर्भवतियों को विशेषकर चंद्र ग्रहण में कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए, वरना ये दुष्प्रभाव होने वाले बच्चे पर भी पड़ते हैं. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें, क्या न करें.

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानी (Pregnant women keep these things during lunar eclipse)

घर में रहना क्यों है जरुरी - मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से दूषित किरणें निकलती हैं ऐसे में गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें, बाहर न निकलें.

सोने की बजाय करें ये काम - शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान पाप ग्रह राहु-केतु अधिक सक्रिय होते हैं. इनके दुष्प्रभाव से बचने के लिए गर्भवतियों को घर में ही गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. इस दिन सोना वर्जित है. ऐसे में बैठकर मंत्र जाप करें.

खाना खाने के नियम - चंद्र ग्रहण में खाना खाने की मनाही होती है लेकिन प्रेग्नेंसी में मां-बच्चे के पोषण के लिए भोजन करना बेहद जरुरी है. इसलिए भूखे न रहें लेकिन खाने में तुलसी का प्रयोग करें.

इन चीजों का उपयोग न करें - चंद्र ग्रहण के समय प्रेग्नेंट स्त्रियां किसी भी धार वाली चीज जैसे चाकू-कैंची आदि का इस्तेमाल ना करें. इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है.

चंद्र दर्शन है अशुभ - चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में सूतक की शुरुआत से ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए. ये बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

ग्रहण समाप्ति पर करें ये काम - चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर गर्भवती स्त्रियां पानी में गंगाजल डालकर स्नान जरुर करें. साथ ही अन्न का दान करें. इससे ग्रहण दोष नहीं लगता.

चंद्र ग्रहण 2024 (Chandra Grahan 2024 Muhurat)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. ऐसे में चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे और 36 मिनट तक रहेगा.

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण का राहु-केतु से क्या है संबंध, जानें आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget