एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: चाणक्य ने सूखे पेड़ से की है ऐसी संतान की तुलना, जानें क्या है इसका मतलब

Chanakya Niti: चाणक्य ने अपने एक श्लोक में सूखे पेड़ से संतान की तुलना कर मनुष्यों को आगाह किया है. आइए जानते हैं संतान पर क्या हैं चाणक्य के विचार.

Chanakya Niti: परिवार हर मनुष्य की अमूल्य निधि होती है. परिवार में एकता और प्रेम का भाव बना रहे तो जीवन स्वर्ग से कम नहीं होता. चाणक्य ने संतान को लेकर कुछ ऐसे विचार साझा किए हैं जो एक खुशहाल परिवार को बर्बाद भी कर सकते हैं और कुल का नाम रौशन भी कर सकते हैं. चाणक्य ने अपने एक श्लोक में सूखे पेड़ से संतान की तुलना कर मनुष्यों को आगाह किया है. आइए जानते हैं संतान पर क्या हैं चाणक्य के विचार.

एकेन शुष्कवृक्षेण दह्यमानेन वह्निना।

दह्यते तद्वनं सर्वं कुपुत्रेण कुलं तथा।।

चाणक्य ने अपने तृतीय अध्याय के पंद्रहवें श्लोक में बताया है कि एक अवगुणी संतान उस सूखे वृक्ष के समान होती है जिसमें आग लग जाए तो वह पूरे जंगल को राख बना देता है. उसी प्रकार एक दुष्ट और कुपुत्र (संतान) पूरे कुल को बर्बाद कर देता है.

एक अवगुणों से परिपूर्ण संतान न सिर्फ खुद की बल्कि परिवार की इज्जत पर कालिख पोत देती है. कूकर्म करने वाले संतान के होने से परिवार का जीवन कष्टदायी रहता है. माता-पिता का मान-सम्मान मिट्‌टी में मिल जाता है. महाभारत का उदाहरण जग जाहिर है, जिसमें दुर्योधन कौरवों के कुल का नाश का कारण बना था.

एकेनाऽपि सुपुत्रेण विद्यायुक्तेन साधुना।

आह्लादितं कुलं सर्वं यथा चन्द्रेण शर्वरी।।

कुल का सम्मान बढ़ाने के लिए एक सद्गुणी संतान ही काफी होती है.  चाणक्य ने उदाहरण देते हुए बताया है कि धृतराष्ट्र के सौ पुत्रों में से एक भी ऐसा नहीं है जिसे सम्मान या अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाए.

चाणक्य कहते हैं कि कई पुत्रों से एक योग्य और बुद्धिवान संतान ज्यादा अच्छी है. जैसे काली रात में चांद निकलने पर अंधेरी रात जगमगा उठती है उसी प्रकार परिवा में सदाचारी और योग्य संतान के होने पर कुल का उद्दार हो जाता है.

Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को जो नहीं मानता है...वो ऐसे घोड़े की तरह है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget