एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: मुर्गे की इन 4 आदतों में छिपा है तरक्की का राज, अपनाने वालों की जीत तय है

Chanakya Niti: चाणक्य ने सफलता पाने के लिए एक श्लोक में मुर्गे के चार महत्वपूर्ण गुणों का जिक्र किया है. अगर मनुष्य मुर्गे की इन चार आदतों को अपना ले तो कामयाबी मिलना तय है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है. आज भी चाणक्य की नीतियां बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं का मार्गदर्शन कर रही है. चाणक्य कहते हैं कि हालात जैसे भी हो व्यक्ति की सोच ही हर समस्या का समाधान निकाल सकती है इसलिए सदा सकारात्मक रहें. जिन लोगों के विचार सकारात्मक होते हैं, उन्हें मुश्किल कामों में भी मिल जाती है सफलता.

चाणक्य ने सफलता पाने के लिए एक श्लोक में मुर्गे के चार महत्वपूर्ण गुणों का जिक्र किया है. अगर मनुष्य मुर्गे की इन चार आदतों को अपना ले तो कामयाबी मिलना तय है.

प्रत्युत्थानं च युद्ध च संविभागं च बन्धुषु।

स्व्यमाक्रम्य भुक्तं च शिक्षेच्चत्वारि कुक्कुटात्।।

सूर्योदय से पहले जागना

ब्रह्म मुहूर्त में उठना न सिर्फ स्वास्थ के लिए अच्छा है बल्कि ये आपके लक्ष्य प्राप्ति की पहली सीढ़ी है. मुर्गा रोजाना सूरज निकलने से पहले उठतकर बांग देता है. उसी प्रकार जो व्यक्ति सुबह सही वक्त पर उठते हैं वह अपने कार्य को समय से पूरा करने में कामयाब होते हैं. चाणक्य कहते हैं कि सुबह जल्दी उठने से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे वह दिनभर ऊर्जावान रहकर अपना काम सही ढंग से कर पाता है.

डटकर मुकाबला करना

चाणक्य कहते हैं कि अगर आप सफलता का आनंद लेना चाहते हैं तो हमेशा सर्तक और समस्याओं को स्वीकार करना सीखें. इनसे पार पाने के लिए डटकर हर बाधा का सामना करें.  जिस तरह मुर्गा हमेशा सचेत रहता है, शत्रु की भनक लगते हैं युद्ध के लिए तैयार हो जाता है और फिर लड़ाई में पीछे नहीं हटता, उसी तरह हर मुसीबतों से घबराएं नहीं. जो व्यक्ति संकट आने पर उसका डटकर मुकाबला करता है, सफल वही होता है.

मेहनत का खाना

ईमानदारी और परिश्रम से जो धन मिले उसी में संतुष्ट रहना चाहिए. ये जीवन में सुख-शांति लाते हैं. मेहनत की कमाई भले ही कम हो लेकिन ये सुख और सम्मान की होती है. दूसरों पर निर्भर न हो. मुर्गे अपना पेट भरने के लिए खुद मेहनत करते है. चाणक्य कहते हैं कि जिंदगी में मेहनत से मिले फल का स्वाद किसमत से मिले फल के स्वाद से ज्यादा मीठा होता है.

लोभ से दूर रहें, दूसरों का हिस्सा न लें

चाणक्य कहते हैं कि जो लालच से परे होकर परिवार और रिश्तेदारों को उनके हिस्से की चीजें खुशी-खुशी दे देता है वह जीवन में खूब तरक्की करता है. यही मुर्गे का चौथा गुण है. मुर्गा हमेशा अपने समूह के साथ मिल बांटकर खाता है. चाणक्य कहते हैं कि अपने परिवार, काम और मित्रों के बीच सही संतुलन होगा तो जिंदगी में कामयाबी की राह आसान बनती जाएगी.

Chanakya Niti: परिश्रम और अनुशासन के साथ यदि है ये एक चीज तो, लिखकर रख लें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Hariyali Teej 2026: NRI महिलाएं सावधान! 12 अगस्त ग्रहण, फिर कैसे मनाएं तीज?
NRI महिलाएं सावधान! 12 अगस्त ग्रहण, फिर कैसे मनाएं तीज?
Aaj Ka Panchang 12 August 2026: आज हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, पूरा पंचांग देखें
आज हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, पूरा पंचांग देखें
Sawan Amavasya 2026: सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में गंगा स्नान के साथ इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में गंगा स्नान के साथ इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget