एक्सप्लोरर

Navratri 2022 Upay: नवरात्रि के दिनों में किए गए उपाय से दूर होगी कर्ज की समस्या, पैसों के तंगी से मिलेगी मुक्ति

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की भी अराधना करें. इससे जीवन में पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है.

नवरात्रि के शुभ दिनों में अगर कुछ खास उपायों को कर लिया जाए, तो वे जल्दी असरदार होते हैं. अक्सर लोगों को देखा है कि वे मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करते हैं. लेकिन उन्हें इस मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता. फिजूलखर्ची, धन हानि आदि के कारण व्यक्ति पैसों की तंगी से गुजरता है. लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्रि का समय एकदम उत्तम है. 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इसके दौरान अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के साथ अन्य समस्याओं से भी निजात मिलेगी. 

मां लक्ष्‍मी होंगी प्रसन्‍न 

कहते हैं कि भगवान की पूजा से मन को शांति मिलती है. साथ ही, व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती जाती है. इतना ही नहीं, भगवान की उपासना से व्यक्ति कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेने में सक्षम होता है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की भी अराधना करें. इससे जीवन में पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है. साथ ही बताए गए उपाय करने से व्यक्ति को लाभ होता है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. 

  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दिनों में सुबह-शाम मां अम्बे की आरती के साथ मां लक्ष्मी की आरती अवश्य करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे. साथ की मां लक्ष्मी  की अराधना करें. 
  • मां लक्ष्मी का प्रिय भोग खीर का भोग अवश्य लगाएं. इसके अलावा, दूध से बनी सफेद मिठाइयों को भोग लगाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. 

ये है मां लक्ष्मी आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Navratri 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा के स्वागत के लिए यूं करें तैयारी, फूलों और रंगों से सजाएं घर का आंगन

Happy Ramadan 2022 Wishes: रमजान पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें बधाई संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bipadtarini Puja 2026: बिपत्तारिणी पूजा क्यों होती है ? जुलाई में कब है ये, मां काली से गहरा नाता
बिपत्तारिणी पूजा क्यों होती है ? जुलाई में कब है ये, मां काली से गहरा नाता
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Mithun Weekly Rashifal 5 to 11 July 2026: मिथुन को पैसों को लेकर मिलेग सरप्राइज, पर एक गलती पड़ सकती है भारी, देखें साप्ताहिक राशिफल
मिथुन को पैसों को लेकर मिलेग सरप्राइज, पर एक गलती पड़ सकती है भारी, देखें साप्ताहिक राशिफल
Vrishabh Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों की एंट्री! नौकरी, बिजनेस और बैंक बैलेंस तीनों में होगा फायदा
वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों की एंट्री! नौकरी, बिजनेस और बैंक बैलेंस तीनों में होगा फायदा

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
Embed widget