एक्सप्लोरर

Cancer Horoscope 2024: कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Cancer Horoscope 2024: नए साल में कर्क राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे. अनुभवी साझेदारी के मिलने से व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा, जानते हैं कर्क वार्षिक राशिफल

Cancer Rashifal 2024: साल 2024 बिज़नेस के हिसाब से इस राशि के लोगों के लिए धन अर्जित करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा और सक्सेस भी मिलती जाएगी. हर्बल मेडिसिन, गेमिंग जोन, एडवरटाइजिंग, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, एडवेंचर, टूरिज्म, रिलेटेड बिज़नेस में आपकी परफॉरमेंस दूसरों से बेहतर रह सकती है.अपने करियर को आप जितना चाहेंगे एफ्फोर्ट्स से बढ़िया बना सकेंगे.

लर्नर्स और स्टूडेंट्स में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने की एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलेगी. परिवार में प्यार और  में बहार भी आपके बेहेवियर पर निर्भर रहेगी. वेल्थ, जॉब, प्रोफेशन वगैरह के दृष्टिकोण से नया साल कैसा रहने वाला है, सभी तरह से पूरे साल का निचोड़ जानने के लिए बिंदुवार आगे बढ़ते हैं.

आपकी राशि के स्वामी चन्द्रमा जो शीतल, सौम्य एवं शुभ ग्रह है. इस कारण आप सदैव प्रसन्नचित, शांत एवं हंसमुख प्रकृति के ही होते हैं, पर चन्द्रमा का प्रभाव मन और मस्तिष्क पर अधिक रहता है. पूर्णतया सांसारिक होते हुए भी चतुर व नीतिवान तथा परोपकार होते हैं. आप में निरन्तर आगे बढ़ने की तथा बढ़ते ही जाने की प्रवृति अधिक रहती है. आप अपने क्रियाकलापों को दृढ़तापूर्ण सम्पन्न करते हैं.

संवेदनशीलता एवं भावुकता की गहरी छाप विद्यमान रहती है. निश्चल, निष्कपट, किसी प्रकार का भेद ना करके सभी के काम आना अपना मुख्य ध्येय बना लेते हैं. क्रोध करना आपके स्वभाव में नहीं रहता, फिर भी यदा-कदा आप अचानक उत्तेजित होकर चीखने-चिल्लाने भी लग जाते हैं तथा स्वयं का आपा खो देते हैं, उस वक्त किसी की भी समझाइश काम नहीं आती है.

आप शारीरिक श्रम अधिक नहीं कर सकते क्योंकि आलस्य व निराशा की भावना आपमें आवश्यकता से अधिक रहती है. माता-पिता से भी आपके संबंध मधुर नहीं रह सकते. आप पर अन्य लोगों का प्रभाव शीघ्र आ जाता है. दूसरों की समझाइश को शीघ्र मान लेते है. 

बिजनेस और करियर 

  • 07 जनवरी से 01 फरवरी तक बुध का एकादश भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे बेवज़ह इन्वेस्टमेंट से बचते हुए इस नए साल में इंटेलीजेंट इन्वेस्टमेंट किस तरह किया जाता है ये कोई आपसे सीखे.
  • 05 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग घटित किये होने से हर्बल मेडिसिन, गेमिंग जोन, एडवरटाइजिंग, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, एडवेंचर, टूरिज्म, रिलेटेड बिज़नेस में आपकी परफॉरमेंस दूसरों से बेहतर रह सकती है.
  • 01 मई गुरू एकादश भाव में रहेगे जिससे आपका फाइनेंसियल स्टेटस पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रहेगा. मनी फ्लो बढ़ेगा और एक्सपेंसेस में कमी आएगी.
  • कोई नई डील्स, बिज़नस स्टार्ट अप करने के लिए जनवरी, मार्च, जुलाई, अक्टूबर को काम में लिया जाना शुभ रह सकता है. आपको ईयर एंडिंग में कोई बड़ी डील मिल सकती हैं.  

जॉब और प्रोफेशन 

  • गुरू का षष्ठ भाव से 30 अप्रैल तक नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कामकाज, नौकरी और करियर के नज़रिए से आपके लिए साल 2024 की शुरुआत में ही अच्छे चान्सेस मिलने लगेंगे. ये पॉसिबिलिटी है कि इस वर्ष आपके भाग्य का सिक्का चमकेगा और खूब चलेगा.
  • 30 जून से 15 नवम्बर तक शनि वक्री रहेगे जिससे आप चाहे कुछ भी कर रहे हैं या करेंगे उसमें आपको, तरक्की मिलेगी और आपके काम की तारीफ़ होगी. इस राशि के जातकों को मिड ईयर के लगभग 4 महीने कलगुएस की वजह से कुछ टेंशन हो सकती है.
  • 01 जून से 12 जुलाई तक मंगल दशम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगे जिससे मेडिकल, फाॅर्स, मीडिया, लैंग्वेज, मैन्युफैक्चरिंग इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन, एडवेंचर, एडवरटाइजिंग रिलेटेड फील्ड वालों में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलेगी.
  • 09 अक्टूबर से साल अंत तक गुरू वक्री रहेगे जिससे जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा, पर इसके लिए आपको दोगुनी मेहनत करनी होगी.
  • जॉब और प्रोफेशन में इस साल हार्डवर्क और डेडिकेशन आपके काम में दिखाई देगा जिससे आपके काम में चहुंओर से फ़ायदे की बढ़ोतरी होगी.

फैमिली, लव और रिलेशनस 

  • 18 जनवरी से 11 फरवरी तक गुरू-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे साल 2024 में फॅमिली और पूरे कुटुंब में आपसी मेल-जोल और प्रेम बढ़ने के बढ़िया योग बन रहे हैं.
  • सप्तम भाव के लॉर्ड शनि अष्टम भाव में स्वगृही रहेगे जिससे यदि इस साल प्रेम और विवाह की बात करें तो इस राशि के अधिकतर लिए साल की शुरुआत लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए सुखद होने वाली है.
  • यदि देखा जाए तो फॅमिली, लव औररिलेशनशिप के लिहाज से साल शुरुआत से ही अच्छे संकेत दे रहा है.
  • 18 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाऐगे जिससे लव बर्ड्स एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. ऐसे में आपको चाहिए कि बिल्कुल भी देर ना करें और अपने प्यार का इजहार कर दें.
  • 5. 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेगे जिससे साल के आखिरी 3 महीनों कि यदि बात करें तो पारिवारिक जीवन, प्रेम और रिश्ते नाते के लिहाज से फॅमिली मेंबर के बीच कुछ मनमुटाव पैदा हो सकता है. 

छात्रों के लिए 

  • शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से इस नए साल 2024 में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, मेडिकल, जियोग्राफी, स्पेस साइंस, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, मीडिया से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए ये साल ड्रीम्स सच करने वाला हो सकता है, बशर्ते मेहनत भरपूर हो.
  • किसी नए इंस्टिट्यूट या कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटिटिव एक्साम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 1 मई के बाद गुरू वृषभ राशि में रहेगे तब फील करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलने के चान्सेस कन्फर्म हो सकेंगे.
  • 05 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग व 01 जून से 12 जुलाई तक मंगल दशम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग घटित किये होने आपकी इंटेलेक्चुअल एनर्जी काफ़ी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको अकादमिक कम्पीटीशन्स, स्पोर्ट्स मीट, को करीकुलर एक्टिविटीज सभी में बहुत आगे रख सकती है.
  • 20 अक्टूबर से साल के अंत तक मंगल का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे स्पोर्ट्स पर्सन्स अपने ब्राइट फ्यूचर को एक बढ़िया और मजबूत फाउंडेशन देने में कामयाब रहेंगे.

हेल्थ और ट्रेवल

  • गुरू की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से नए साल 2024 की पहली छमाही में हेल्थ में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रह सकता है, पर सेकंड हाफ आपकी सेहत में हर तरह से सुधार लाएगा. फ़िज़ूल टेंशन हो सकती है, जिस से बचके रहिएगा.
  • सेहत में सुधार के लिए आपको खाने पीने का ख़ास ध्यान रखना चाहिए जिससें आपका स्वास्थ्य आगे भी ऐसे ही साथ दे.
  • मार्च, अप्रैल, मई, अगस्त, नवम्बर, दिसम्बर में चाहे फ्रेंड्स के साथ शहर या राज्य से कहीं बाहर किसी हिल स्टेशन पर घूमने की बात हो, व्यापारिक यात्रा हो, एग्जाम देने के लिए सफ़र करना हो या फिर तीर्थ यात्रा, सभी तरह के उद्देश्यों से यात्रा करना शुभ रहेगा.
  • 06 अक्टूबर से वर्ष के अंत तक गुरू वक्री रहेगे जिससे किसी छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं.  

सावधान रहें- 15 जनवरी से 13 फरवरी तक सूर्य शत्रु राशि मकर व 13 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य शत्रु राशि  कुंभ में रहेंगे, 30 जून से 15 नवम्बर तक शनि वक्री रहेंगे. 05 अगस्त से 28 अगस्त तक बुध वक्री रहेंगे, 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेंगे.  

जीवन बदलने वाला क्षण- 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र मीन राशि उच्च के रहेगे, 1 मई से गुरू वृषभ राशि में रहेंगे. 05 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाऐगे, 01 जून से 12 जुलाई तक मंगल दशम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगें, 18 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगें. 

कर्क राशि के लिए रत्न, व्रत एवं उपासना
रत्न - मोती/मून स्टोन/त्रिधातु अंगुठी, चन्द्रमणी (कम से कम पांच रती).
व्रत - सोमवार/सोम प्रदोष का व्रत.
उपासना - शिव उपासना करना लाभदायी रहेगा.
उपाय :- आपके लिए रूद्राभिषेक-लघुरूद्र करना/करवाना, पारद षिवलिंग पर दूध, जल, गंगाजल, गन्ने का रस मिश्रित कर चढ़ाने से घर में खुषहाली तथा ऐष्वर्य सम्पन्नता, धन-धान्य से परिपूर्ण, संतति सुख, श्रीवृद्धि की प्राप्ति होगी. आप नित्य षिव पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः षिवाय का जाप करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर खीर खुले आसमान में रखें या जाली से ढककर? जानें क्या कहता है नियम
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर खीर को खुले आसमान में रखें या जाली से ढककर? जानें आयुर्वेदिक नियम और सही तरीका
साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Durga Puja 2028 Date: महाष्टमी, नवमी और दशमी कब है?
Durga Puja 2028: सितंबर या अक्टूबर, कब होगी दुर्गा पूजा? जानें महाष्टमी से विजयादशमी तक की सही तारीख

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget