एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें ये काम, शिक्षा और बुद्धि से संबंधी समस्याएं होंगी हल

Basant Panchami 2022: माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की उपासना की जाती है.

Basant Panchami 2022: माघ माह (Magh Month) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Panchami Tithi) को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) का पर्व मनाया जाता है. इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की उपासना की जाती है. ये दिन मां सरस्वती की पूजा (Maa Saraswati Puja) के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. साल 2022 में 5 फरवरी, शनिवार के दिन बसंत पंचमी का दिन मनाया जाएगा. इस दिन देवी की पूजा से विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मिलेगा. इस दिन राशि के अनुसार ये कार्य करने लाभकारी होते हैं. आइए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन क्या करें.  

बसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें ये कार्य  (Do These Upay On Basant Panchami According To Zodiac Sign)

मेष (Aries): बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती कवच का पाठ करना लाभकारी माना गया है. इससे बुद्धि की प्राप्ति होती है और कार्य में एकाग्रता आती है. 

वृषभ (Taurus): इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाएं. इतना ही नहीं, मां के प्रिय सफेद फूल भी अर्पित करें. ऐसा करने से ज्ञान में भी वृद्धि होती है. 

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या के दिन करें इस व्रत कथा का स्मरण, सभी कष्ट होंगे दूर

मिथुन (Gemini): ज्योतिष अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को हरे रंग की कलम अर्पित करने से सभी मनोतामनाओं की पूर्ति होती है. ऐसा करते समय उनसे अपनी मनोकामना कहें. 

कर्क (Cancer): मां सरस्वती को खीर का भोग अर्पित करें. मान्यता है कि संगीत से जुड़े लोगों के लिए ऐसा करना लाभकारी होगा.  

सिंह (Leo): मान्यता है कि बसंत पंचमी पर पूजन के समय गायत्री मंत्र का कम से कम 27 बार जाप करें. माना जाता है कि ये जाप जितना ज्यादा कर सकते हैं उतना लाभकारी है. ये करने से विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों की मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी. 

कन्या (Virgo): बसंत पंचमी के शुभ दिन बच्चों को पढ़ाई की सामग्री भेंट करने से पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. 

तुला (Libra): ज्योतिष अनुसार इस दिन किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करने से वाणी की समस्या दूर होती है.  

Magh Gupt Navratri 2022: 2 फरवरी से शुरू हो रहे हैं मां दुर्गा के गुप्त नवरात्रि, जानें क्या करें और क्या नहीं

वृश्चिक (Scorpio): बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करें और इसके बाद उन्हें लाल रंग की कलम अर्पित करें. ऐसा करने से याद्दाश्त संबंधी समस्या दूर हो जाती हैं. 

धनु (Sagittarius): सरस्वती पूजा के दिन मां को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं. ऐसा करने से निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है. इतना ही नहीं, उच्च शिक्षा की कामना भी पूरी होती है. 

मकर (Capricorn): बसंत पंचमी के दिन निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज दान करने से बुद्धि में विकास होता है. 

कुंभ (Aquarius): इस दिन गरीब बच्चों को स्कूल बैग या अन्य पढ़ाई-लिखाई की चीजों का दान करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है. 

मीन (Pisces): सरस्वती पूजा के दिन कन्याओं को पीले रंग के कपड़े दान करने से करियर में आने वाली समस्याओं का समाधान होता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freedom Sale 2026: स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget