एक्सप्लोरर

Astrology Tips: नौकरी पाने का सपना हो सकता है सच, इन सरल उपायों में छिपा है सफलता का राज

Astrology Tips: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि पढ़-लिखकर एक नौकरी पाए. करियर में सफल होने के बाद हर किसी का अगला पड़ाव नौकरी ही होता है. ऐसे में एक अच्छी नौकरी पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं.

Astrology Tips: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि पढ़-लिखकर एक नौकरी पाए. करियर में सफल होने के बाद हर किसी का अगला पड़ाव नौकरी ही होता है. ऐसे में एक अच्छी नौकरी पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी जब किस्मत साथ नहीं देती, तो व्यक्ति उम्मीदें छोड़ देता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये राशिफल में ग्रहों के कमजोर होने और खराब स्थान के कारण हो सकता है. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को नौकरी पाने में दिक्कत आ रही है, तो उन्हें ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाना चाहिए. 

ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक जीवन में कुछ सरल उपाय करने से नौकरी पाने के आसार बन सकते हैं. कहते हैं कि इन उपायों को करने से व्यक्ति के कमजोर ग्रह मजबूत हो जाते हैं और नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है. तो आइए जानते हैं जीवन में खुशहाली पाने के लिए किन उपायों को अपनाया जा सकता है. 

नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये उपाय (Remedy To Get Job)

सूर्य देव की उपासना

ज्योतिषियों का कहना है कि नौकरी पाने के लिए एक तांबे के बर्तन में गुड़ डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से नौकरी के आसार बनते हैं. सफल करियर और नौकरी पाने के लिए ये सबसे आम और प्रभावी उपायों में से एक है. 

नियमित सुंदरकांड का पाठ करें

कहते हैं कि सुंदरकांड के पाठ में ऐसी शक्ति होती है जो मन को शांत करती है. मन शांत होने पर आप लक्ष्य के प्रति ज्यादा गंभीरता से देख पाएंगे. इसलिए नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करें. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप ऐसा रोजाना करते हैं, तो ये काफी लाभदायक साबित होगा. 

कौवे को खिलाएं खाना

ज्योतिषियों के सबसे आसान उपायों में से एक है कौवे को उबले हुए चावल देना. ये उपाय शनि ग्रह के दुष्प्रभावों को शांत करने में मदद करता है. वैदिक ज्योतिष सिद्धांतों के अनुसार शनि को जातक के पेशे और करियर पर शासन करने वाला कहा जाता है. और कौवा शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. कहते हैं कि ये उपाय करने से नौकरी पाने में बहुत मदद मिलती है. 

मंगलवार को करें ये उपाय

तमाम कोशिशों के बाद भी अगर नौकरी नहीं मिल पा रही है, तो हनुमान जी को प्रसन्न करें. ज्योतिष अनुसार मंगलवार को 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें पीला सिंदूर चढ़ाएं. इतना ही नहीं, इस दिन दीपक जलाना भी करियर के लिए अच्छा रहता है. हनुमान जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाकर कम से कम 11 गरीबों को ये प्रसाद बाटें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय
आज का मीन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से न्यायप्रियता, प्रोडक्शन बढ़ने से आमदनी में उछाल, सौभाग्य योग से नौकरी में तरक्की
आज का मीन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से न्यायप्रियता, प्रोडक्शन बढ़ने से आमदनी में उछाल, सौभाग्य योग से नौकरी में तरक्की
आज का कुंभ राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से यश और सम्मान, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में सतर्कता, नए प्रोजेक्ट का शानदार अनुभव व प्रेम संबंध उजागर
आज का कुंभ राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से यश और सम्मान, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में सतर्कता, नए प्रोजेक्ट का शानदार अनुभव व प्रेम संबंध उजागर
आज का मकर राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से स्वभाव में चंचलता, डिपार्टमेंटल इंक्वायरी में फेवर का रिजल्ट, सौभाग्य योग से ऑफिस में उत्कृष्ट दिन
आज का मकर राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से स्वभाव में चंचलता, डिपार्टमेंटल इंक्वायरी में फेवर का रिजल्ट, सौभाग्य योग से ऑफिस में उत्कृष्ट दिन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget