एक्सप्लोरर

Ashadha Month 2024: आषाढ़ माह 2024 में कब शुरू हो रहा है, इसका महत्व, नियम और व्रत-त्योहार यहां जानें

Ashada Month 2024: ज्येष्ठ खत्म होने के बाद आषाढ़ माह की शुरुआत हो जाएगी. आषाढ़ में की गई पूजा, पाठ, मंत्र जाप, तीर्थ दर्शन करने वालों को अमोघ फल मिलता है. जानें आषाढ़ माह 2024 में कब शुरू होगा.

Ashadha Month 2024: आषाढ़ का महीना चौथा महीना होता है.इस महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है, वातावरण में बदलाव होता है. वहीं धार्मिक दृष्टि से देखें तो इस माह में देवी दुर्गा, विष्णु जी, सूर्य देव की पूजा के लिए बहुत खास माना गया है.

इस महीने से देवी-देवताओं के विश्राम का समय शुरू हो जाता है जो चार माह तक चलता है. इसे चातुर्मास कहते हैं. आइए जानते हैं आषाढ़ माह 2024 में कब शुरू हो रहा है. इसका महत्व, नियम, व्रत त्योहार सभी महत्वपूर्ण जानकारी.

आषाढ़ का महीना 2024 डेट (Ashadha Month 2024 date)

आषाढ़ माह 23 जून 2024 से शुरू हो रहा है, इस महीने की समाप्ति 21 जुलाई 2024 को होगी. इसके बाद सावन माह शुरू हो जाएगा. आषाढ़ माह में जाप, तीर्थ दर्शन कभी न खत्म होने वाला पुण्य देते हैं.

आषाढ़ माह का महत्व (Ashadha Month Significance)

आषाढ़ मास कामनाओं की पूर्ति करने वाला महीना कहा जाता है.इस महीने में पौराणिक महत्व वाले मंदिरों की और प्राचीन तीर्थों की यात्रा करनी चाहिए. आषाढ़ माह की देवशयनी एकादसी  ‌विष्णु जी योग निद्रा में चले जाते हैं श्रीहरि की उपासना से विचारों में शुद्धता आती है, जीवन सुखमय बनता है. वहीं आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा से संकटों से मुक्ति मिलती है.

आषाढ़ माह के नियम (Ashadha Month Rules)

जब एक ऋतु खत्म होती है और दूसरी ऋतु शुरू होती है, उस समय हमारी पाचन शक्ति पर सीधा असर होता है. आषाढ़ माह में वर्षा ऋतु के कारण संक्रमण फैल जाता है इस वजह से खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. जीवन शैली में की गई लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

आषाढ़ माह में क्या करें (Ashadha Month Kya kare)

  • रोज सुबह पूजा करते समय मंत्र जप और ध्यान जरूर करना चाहिए. ऊँ नम: शिवाय, ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, ऊँ रामदूताय नम:, कृं कृष्णाय नम:, ऊँ रां रामाय नम: मंत्र का जाप करें.
  • आषाढ़ महीने में रोज सुबह सूर्योदय के समय से पहले उठ कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए.
  • जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज के साथ ही कपड़े और छाते का दान करना चाहिए.
  • इस महीने में तीर्थ यात्रा से पुण्य लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और मानसिक शांति मिलती है.
  • आषाढ़ माह में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. ऐसे में इस महीने गुरुजन का पूजन, उनका सम्मान करें. उनके आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली आती है.

आषाढ़ माह 2024 व्रत-त्योहार (Ashadha Month 2024 Calendar)

  • 23 जून 2024 (रविवार) - आषाढ़ माह शुरू
  • 25 जून 2024 (मंगलवार) - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक शुरू
  • 2 जुलाई 2024 (मंगलवार) - योगिनी एकादशी
  • 3 जुलाई 2024 (बुधवार) - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 4 जुलाई 2024 (गुरुवार) - मासिक शिवरात्रि
  • 5 जुलाई 2024 (शुक्रवार) - आषाढ़ अमावस्या
  • 6 जुलाई 2024 (शनिवार) - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
  • 7 जुलाई 2024 (रविवार) - जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 9 जुलाई 2024 (मंगलवार) - विनायक चतुर्थी
  • 16 जुलाई 2024 (मंगलवार) - कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024 (बुधवार) - देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
  • 19 जुलाई 2024 (शुक्रवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 20 जुलाई 2023 (शनिवार) - कोकिला व्रत
  • 21 जुलाई  2024 (रविवार) - गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा

Devshayani Ekadashi 2024 Date: देवशयनी एकादशी कब है ? जान लें डेट, मुहूर्त, इस दिन से बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget