एक्सप्लोरर

Ashadha Gupt Navratri 2023: वृद्धि योग में होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानें तिथि, उपाय और महाविद्या की साधना से जुड़ी सभी जानकारी

Ashadha Gupt Navratri 2023: आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून 2023 को होगी. ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, इस दिन सुबह से लेकर देर रात 01:15 तक वृद्धि योग रहेगा.

Ashadha Gupt Navratri 2023, 10 Mahavidya puja date upay yog and importance: हिंदू धर्म शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का उल्लेख मिलता है. इसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं, जिसमें एक गुप्त नवरात्रि माघ और दूसरी आषाढ़ महीने में पड़ती है.

इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून से हो रही है, जिसका समापन 28 जून होगा. ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल 19 जून को प्रारंभ हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि वृद्धि योग में मनाई जाएगी. इस दिन वृद्धि योग सुबह से लेकर देर रात 01:15 मिनट तक है. वृद्धि योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसके फल में वृद्धि होगी.

गुप्त नवरात्रि महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है. तंत्र मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद खास होती है. मान्यता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जो भक्त विधि-विधान और नियमों से व्रत रखता है और पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करता है, मां अंबे की कृपा से उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

10 महाविद्याओं की साधना

ज्योतिषाचार्य डा. व्यास ने बताया कि इस साल 19 जून 2023 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. गुप्त नवरात्रि में 10 दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है. दस महाविद्याएं मां दुर्गा का ही रूप हैं. ये दस महाविद्याएं मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्तिके, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला हैं. गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधना की जाती है, जिसे बहुत ज्यादा कठिन माना जाता है. तंत्र विद्या में इन 10 महाविद्याओं का विशेष महत्व होता है. गुप्त नवरात्रि में 10 विद्याओं की साधना और उपासना से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि

ज्योतिषाचार्य डा. व्यास  ने बताया कि पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 18 जून 2023 को सुबह 10:06 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 19 मई 2023 को सुबह 11:25 मिनट पर समाप्त होगी. चूंकि उदया तिथि मान्य होती है इसलिए गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 मई से होगी.

  • प्रतिपदा तिथि का आरंभ – 18 जून 2022, सुबह 10:06 मिनट
  • प्रतिपदा तिथि का समाप्ति - 19 जून 2022, सुबह 11:25 मिनट

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डा. व्यास ने बताया कि गुप्त नवरात्रि की पूजा के लिए कलश की स्थापना का शुभ मुहूर्त सोमवार 19 जून 2023 को प्रात: काल 05:23 मिनट से 07:27 मिनट तक है. इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 मिनट से लेकर दोपहर 12:50 मिनट बजे तक है. इस मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है.

  • घट स्थापना मुहूर्त - 19 जून 2022, प्रात: काल 05:23 मिनट से 07:27 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त - 19 जून 2022, सुबह 11:55 मिनट से लेकर दोपहर 12:50 मिनट बजे तक. 

शीघ्र विवाह के लिए करें उपाय

ज्योतिषाचार्य डा. व्यास  ने बताया कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान अविवाहित कन्या मां दुर्गा को श्रृंगार का समान भेंट करें. इसके लिए स्नान ध्यान के पश्चात लाल रंग का वस्त्र धारण करें. फिर भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा पाठ करें और मां दुर्गा के मंदिर जाकर मां को श्रृंगार का समान भेंट करें. इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

पूरे नौ दिन है गुप्त नवरात्रि

ज्योतिषाचार्य डा. व्यास  ने बताया कि हर साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. एक साल में दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि होती है. गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के अलावा 10 महाविद्याओं का भी पूजन होता है. तंत्र-मंत्र की साधना के लिए गुप्त नवरात्रि अच्छी मानी जाती है. इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिन की है. 9 दिन की नवरात्रि को शुभ माना जाता है.

गुप्त नवरात्रि 

  • 19 जून सोमवार: घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
  • 20 जून मंगलवार: ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 21 जून बुधवार: चन्द्रघण्टा पूजा
  • 22 जून गुरुवार: कूष्माण्डा पूजा
  • 23 जून शुक्रवार: स्कन्दमाता पूजा
  • 24 जून शनिवार: कात्यायनी पूजा
  • 25 जून रविवार: कालरात्रि पूजा
  • 26 जून सोमवार: दुर्गाअष्टमी, महागौरी पूजा
  • 27 जून मंगलवार: सिद्धिदात्री पूजा
  • 28 जून बुधवार: नवरात्रि पारण

ये भी पढ़ें: Shani Dev: शनिवार के दिन करें ये उपाय, साढ़े सात साल की साढ़ेसाती और ढाई साल की ढैय्या झट से हो जाएगी दूर!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget