एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर करोड़पति बनने का शुभ योग! जाने क्या खरीदें और क्या नहीं?

Akshaya Tritiya 2025: वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि यानि अक्षय तृतीया का दिन खरीदारी के बहुत शुभ होता है. मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है.

Akshaya Tritiya 2025: पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को खरीदारी करने, शुभ कार्य करने, नए कार्य की शुरुआत करने और देवी लक्ष्मी की पूजा आराधना करने के लिए काफी शुभ माना जाता है. शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि अक्षय तृतीया के दिन शुभ चीजों की खरीदारी करने और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक संपन्नता, सौभाग्य और समृद्धि में अपार वृद्धि होती है. यही कारण है कि अक्षय तृतीया पर लोग धनतेरस की तरह ही जमकर खरीदारी करते हैं.

अक्षय तृतीया 2025 कब है (Akshaya Tritiya 2025 Date)

इस साल 2025 में अक्षय तृतीया बुधवार 30 अप्रैल 2025 को है. तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 5:31 पर हो जाएगी, जिसका समापन 30 अप्रैल दोपहर 2:12 पर होगा. उदय तिथि या सूर्योदय की तिथि के गणना के मुताबिक 30 अप्रैल को ही अक्षय तृतीया मान्य होगी. इस दिन पूजा-पाठ और खरीदारी से जुड़े तमाम कार्य किए जाएंगे.

सोना खरीदने का मुहूर्त: अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सोना खरीदने या अन्य धातु के आभूषण आदि खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 30 अप्रैल को सुबह 5:41 से लेकर दोपहर 2:12 तक खरीदारी कर सकते हैं.

अक्षय तृतीया पर बनने वाले शुभ योग (Akshaya Tritiya 2025 Shubh Yog)

अक्षय तृतीया पर कई शुभ और दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है जोकि आपकी किस्मत पलटने वाला साबित होगा. ये योग धन-धान्य में खूब लाभ कराएगा. बता दे कि अक्षय तृतीया के दिन यानि 30 अप्रैल को दोपहर 12:02 पर शोभन योग का संयोग बन रहा है. इसी के साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहने वाला है और शुभ योग भी रहेगा. अक्षय तृतीया के दिन है रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का भी संयोग बनेगा. साथ ही गर और वणिज करण के योग रहेंगे.

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महत्व (Shopping importance on Akshaya Tritiya)

खासकर अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस दिन लोग अन्य चीजों की भी खरीदारी करते हैं. लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जिनकी खरीदारी करना अक्षय तृतीया पर शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए यह जान लीजिए कि अक्षय तृतीया पर कौन सी चीज खरीदनी चाहिए और कौन सी चीज नहीं-

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें:- अक्षय तृतीया पर आप सोना-चांदी से जुड़े आभूषण, पीतल-कांसे आदि धातुओं के बर्तन, संपत्ति जैसे घर,दुकान या मकान, वाहन, फर्नीचर, नए वस्त्र, पुस्तकें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कृषि उपकरण जैसी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

अक्षय तृतीया पर क्या नहीं खरीदें:- वास्तु शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया पर कुछ चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है. इस दिन आपको एल्युमिनियम, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन या इससे जुड़ी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है. साथ ही इस दिन किसी से उधार पैसे लेन-देन करने से बचें. लॉटरी या फिर जुआ जैसी गतिविधियों में भी अक्षय तृतीया पर धन खर्च न करें. अगर आप कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं तो ध्यान रखें की काले रंग की वस्त्र नहीं खरीदे, कांटेदार पौधे भी इस दिन खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Grah Gochar in April: अप्रैल 2025 में बन रहे ये 3 खतरनाक ग्रह योग-किन राशियों को संभलना पड़ेगा?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget