एक्सप्लोरर

Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी कब ? जानें 2023 की आखिरी संकष्टी चतुर्थी की डेट, मुहूर्त, चंद्रोदय समय

Sankashti Chaturthi 2023: पौष में आने वाली अखुरथ संकष्टी चतुर्थी साल 2023 की आखिरी चतुर्थी होगी. इस दिन बप्पा की पूजा से नए साल में खुशहाली आएगी. जानें अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2023 की डेट, मुहूर्त

Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: शास्त्रों में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की प्रिय तिथि के रूप में बताया गया है. इस दिन पर बप्पा का जन्म हुआ. हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना है. 27 दिसंबर 2023 को पौष का महीना शुरू हो रहा है.

पौष माह में आने वाली अखुरथ संकष्टी चतुर्थी साल 2023 की आखिरी संकष्टी चतुर्थी होगी. मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा-व्रत करने से आने वाले नया साल सुखमय होगा. जानें अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2023 की डेट, मुहूर्त और महत्व.

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2023 डेट (Akhurath Sankashti Chaturthi 2023 Date)

पंचांग के अनुसार पौष माह की अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत 30 दिसंबर 2023 रखा जाएगा.  इस दिन लोग सूर्योदय के समय से लेकर चन्द्रमा उदय होने के समय तक उपवास रखते हैं. ये संकट हरने वाली चतुर्थी कहलाती है.

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2023 मुहूर्त (Akhurath Sankashti Chaturthi 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी तिथि 30 दिसंबर 2023 को सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन संकष्टी चतुर्थी तिथि का समापन 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगा.

  • पूजा मुहूर्त - सुबह 08.03 - सुबह 09.30
  • शाम का मुहूर्त - शाम 06.14 - रात 07.46

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2023 चंद्रोदय समय (Akhurath Sankashti Chaturthi 2023 Moon Rise Time)

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर 30 दिसंबर को रात 09 बजकर 10 मिनट पर चंद्रमा निकलेगा. इस दिन चांद की पूजा विशेष मानी गई है. इसके बिना व्रत पारण नहीं किया जाता है.

संकष्टी चतुर्थी महत्व (Akhurath Sankashti Chaturthi Significance)

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा और बुध की स्थिति कमजोर है या ये अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं. उन्हें संकष्टी चतुर्थी व्रत जरुर करना चाहिए. ज्योतिष में चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है. वहीं बुध को वाणी, बिजनेस, त्वचा, गणित, सेंस ऑफ ह्यूमर आदि का कारक बताया गया है. इस व्रत के प्रताप से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है.

New Year 2024: भारत में एक नहीं 5 बार मनाया जाता है नया साल, कब-कब होती है इसकी शुरुआत, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget