एक्सप्लोरर

Relationship Tips: नौकरी में आ रही दिक्कतों से परेशान हैं आपका पार्टनर? तो ऐसे करें सपोर्ट

Ups And Down's: अगर आपके जीवनसाथी की जॉब में कुछ दिक्कतें आ रही हैं या फिर जॉब चली गई है तो खुद को शांत रखें कभी भी पार्टनर को ब्लेम न करें. उनका साथ दें. उन्हनें मेंटली सपोर्ट करें. 

Relationship Secret: समय कभी किसी के लिए एक जैसा नहीं होता है. खुशी या गम किसी की भी लाइफ हमेशा एक जैसी नहीं चलती है. व्यक्तिगत जीवन हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन बात अगर आपके जीवनसाथी की हो तो यह एक इमोशनल और संवेदनशील विषय है. ऐसी स्थिति में कई कपल्स एक दूसरे का सहारा बनते हैं और कदम से कदम मिलाकर चलते हैं. वहीं कुछ कपल्स स्ट्रेस के चलते एक दूसरे से केवल झगड़ते ही रहते हैं.
 
कभी कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि करियर का ग्राफ सुधरने की बजाए और भी बिगड़ता चला जाता है, दूरियां बढ़ जाती है और सब कुछ लगभग खत्म सा होने लगता है. ऐसे में रिलेशनशिप को बचाए रखने के लिए अपने साथी के बुरे वक्त में उसका सहारा बनना बेहद ज़रूरी है. आइए जानते हैं कि, अगर आपके पार्टनर के करियर में दिक्कत आ रही है तो आप उन्हें कैसे सपोर्ट कर सकते हैं. 
 
खुद को शांत रखें, ब्लेम गेम न खेलें
अगर आपके जीवनसाथी की जॉब में कुछ दिक्कतें आ रही हैं या फिर जॉब चली गई है तो खुद को शांत रखें कभी भी पार्टनर को ब्लेम न करें. ब्लेम गेम खेलने से बेहतर ऑप्शन है कि, आप अपने पार्टनर से चर्चा करें कि, वह इस स्थिति से कैसे बाहर निकल सकता है. इसके अलावा आप उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए क्या कर सकते हैं इस पर भी ध्यान दें और पार्टनर से चर्चा करें. 
 
पार्टनर की बातों को धैर्य से सुनें
अगर आपका पार्टनर आपसे नौकरी की दिक्कतों को लेकर बात करता है तो आप उन बातों को धैर्य से सुनें. कई बार सामने वाली की बात सिर्फ सुन लेने से ही वह हल्का महसूस करने लगता है, और ट्रामा से उबर पाता है. यह आपके लिए भी अच्छा है कि, आपका पार्टनर ज्यादा तनाव न लें और सकारात्मक रहें. इससे आपके पार्टनर को लाइफ में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत और आत्मविश्वास मिलेगा. 
 
दूसरों से शेयर न करें
कुछ लोगों की आदत में होता है कि, वो अपने बीच की बात दूसरों से शेयर करते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर की जॉब से जुड़ी बातें दोस्तों या फिर रिश्तेदारों से शेयर करेंगे तो शायद यह बात आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगी. इस बात की भी संभावना है कि, इसके बाद आपके पार्टनर को उन लोगों के सामने जाने में शर्मिंदगी महसूस हो, इसलिए बेहतर यही है कि, ऐसी बातें किसी से भी शेयर न करें. 
 
नई जॉब ढूंढने में मदद करें
अगर आपके पार्टनर की जॉब चली गई है तो नई नौकरी ढूंढने में उनका सपोर्ट करें, उन्हें यह एहसास दिलाएं कि, वह अकेले नहीं बल्कि आप उनके साथ हैं. पार्टनर की जॉब प्रोफाइल के अनुरूप नई नौकरी तलाशने का जितना ज्यादा हो सकें प्रयास करें. पार्टनर का रिज्यूमें अपडेट करना या फिर जॉब पोर्टल्स पर अपलोड करने में उनकी मदद करें. अगर आपका पार्टनर कुछ समय के लिए कोई कोर्स करना चाहे या फिर पढ़ाई करना चाहें तो आप उनका पूरा सपोर्ट करें.
 
ये भी पढ़ें 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget